सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 18 Nov 2024
3 Min Read
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 और 17 नवंबर 2024 को अफ्रीकी देश नाइजीरिया का दौरा किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 16-21 नवंबर 2024 तक तीन देश- नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।
अपनी नाइजीरियाई यात्रा समाप्त होने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दूसरे चरण में ब्राज़ील के लिए रवाना हो गए । वह ब्राजील 19वीं जी 20 शिखर बैठक में भाग लेंगे।
17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया का दौरा किया है।
अक्टूबर 2007 में डॉ. मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया का दौरा किया था ।
नरेंद्र मोदी नाइजीरिया का दौरा करने वाले चौथे भारतीय प्रधान मंत्री हैं- जवाहर लाल नेहरू (1962), अटल बिहारी वाजपेयी (2003) और डॉ. मनमोहन सिंह (2007)।
नाइजीरियाई राष्ट्रपति, बोला अहमद टीनुबू ने राजधानी अबुजा में आयोजित एक समारोह में देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, "ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ नाइजर" से सम्मानित किया।
1969 में यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ के बाद यह पुरस्कार पाने वाले प्रधान मंत्री मोदी दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।
भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने में उनकी भूमिका के लिए प्रधान मंत्री मोदी को सम्मानित किया गया।
नरेंद्र मोदी को दिये गए विदेशी सरकारी पुरस्कारों की सूची।
भारत और नाइजीरिया के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये
प्रधान मंत्री की यात्रा के दौरान, भारत और नाइजीरिया के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
ये समझौता ज्ञापन हैं;
नाइजीरिया अफ़्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है।
1960 में नाइजीरिया की आजादी से पहले ही, भारत ने तत्कालीन नाइजीरियाई राजधानी लागोस में अपना डिप्लोमैटिक हाउस स्थापित किया था।
भारत और नाइजीरिया के बीच मधुर द्विपक्षीय संबंध हैं। 2007 में डॉ. मनमोहन सिंह की नाइजीरिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।
दो नाइजीरियाई राष्ट्रपतियों ने भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा कियाहै। राष्ट्रपति शेहु शगारी ने 1983 में और राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो ने 2000 में भारत के 50वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने के लिए भारत का दौरा किया था।
व्यापार संबंध
नाइजीरिया अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश है और भारत नाइजीरिया के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नाइजीरियाई सरकार के बाद भारतीय कंपनियां नाइजीरिया में सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता हैं। नाइजीरिया में इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उपकरण और रसायन जैसे क्षेत्रों में 135 से अधिक भारतीय कंपनियां काम कर रहीं हैं।
रक्षा
भारत ने नाइजीरिया में विभिन्न सैन्य संस्थानों की स्थापना में मदद की है, जिसमें कडुना में स्थित नाइजीरियाई रक्षा अकादमी (एनडीए), पोर्ट 5 हरकोर्ट में नौसेना कॉलेज और अन्य विशिष्ट सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान शामिल हैं।
नाइजीरिया,अटलांटिक महासागर के किनारे अफ़्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित देश है।
नाइजीरिया अफ़्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
भारत नाइजीरिया से कच्चा तेल आयात करता है और 2023-24 में कच्चे तेल का सातवां सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था
राजधानी: अबुजा
मुद्रा: नाइजीरियाई नायरा
राष्ट्रपति: बोला अहमद टीनुबू
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice