सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
पीएम मोदी को डोमिनिकन रिपब्लिक के सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चुना गया
Utkarsh Classes
Updated: 14 Nov 2024
5 Min Read
कैरेबियाई देश डोमिनिका गणराज्य की सरकार ने घोषणा की है कि वह देश को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगी।.
मोदी सरकार ने एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों को भारतीय निर्मित कोविड-19 टीके उपलब्ध कराने के लिए मानवीय सहायता के रूप में फरवरी 2021 में वैक्सीन मैत्री पहल शुरू की थी।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में जुलाई 2024 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सर्वोच्च रूसी सम्मान , ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया था।
नवंबर 2024 में जॉर्जटाउन, गुयाना में आयोजित होने वाले दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री 16 से 21 नवंबर, 2024 तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का अफ्रीकी देश नाइजीरिया का यह पहला दौरा होगा।
वह 19वें जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ, जी 20 ट्रोइका का हिस्सा है और चल रहे जी 20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
अपनी गुयाना यात्रा के दौरान, वह दूसरी कैरिकॉम-भारत शिखर बैठक में भाग लेंगे।
2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी को कई विदेशी देशों ने अपने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राप्त सर्वोच्च विदेशी पुरस्कारों की एक विस्तृत सूची दी गई है।
द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (गुयाना)
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफ़ान अल ने 19 नवंबर 2024 को गुयाना की यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार, "द ऑर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस" से सम्मानित किया। वह यह पुरस्कार पाने वाले चौथे विदेशी नेता हैं।
डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर'(डोमिनिका गणराज्य)
डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनिया बर्टन ने 19 नवंबर 2024 को दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधान मंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार, "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया। वह युनाइटेड किंडोम की महारानी एलिजाबेथ जिन्हें यह सम्मान 1969 में मिला था ,के बाद दूसरे विदेशी नेता हैं।
ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ नाइजर (नाइजीरिया)
नरेंद्र मोदी को 18 नवंबर 2024 को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में एक आयोजित एक समारोह में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू द्वारा नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया गया।
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जुलाई 2024 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान)
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मार्च 2024 में प्रधान मंत्री मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। प्रधान मंत्री मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं।
ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर (फ्रांस)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जुलाई 2023 में नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय प्रधान मंत्री हैं।
ऑर्डर ऑफ द नाइल (मिस्र)
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह-अल-सिसी ने जून 2023 में नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
ग्रैंड कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द लोगोहू (पापुआ न्यू गिनी)
पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल बॉब डेडिया ने मई 2023 में प्रधान मंत्री मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ फ़िजी (फ़िजी)
प्रधान मंत्री सितिवनी राबुका ने मई 2023 में नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव)
राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने जून 2019 में नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड (संयुक्त अरब अमीरात)
अबू धाबी के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अगस्त 2019 में नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसांस (बहरीन)
बहरीन के राजा हमद बिन ईसा सलमान अल खलीफा ने अगस्त 2019 में प्रधान मंत्री मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया
ग्रांड कालर ऑफ द स्टेट ऑफ फ़िलिस्तीन (फ़िलिस्तीन)
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फरवरी 2018 में प्रधान मंत्री मोदी को पुरस्कार प्रदान किया। नरेंद्र मोदी एकमात्र भारतीय प्रधान मंत्री हैं जिन्होंने फिलिस्तीन का दौरा किया है।
स्टेट ऑर्डर ऑफ द गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड (अफगानिस्तान)
इसे जून 2016 में अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधान मंत्री मोदी को प्रदान किया था।
किंग अब्दुलअज़ीज़ शाह (सऊदी अरब)
सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने अप्रैल 2016 में प्रधान मंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice