Home > Current Affairs > National > India is the largest exporter of Human Hair in the world

भारत दुनिया में मानव बाल का सबसे बड़ा निर्यातक

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India is the largest exporter of Human Hair in the world Economy 3 min read

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा को बताया कि भारत दुनिया में  मानव बालों का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत ने 2022-23 में 169.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के मानव बालों का निर्यात किया। भारतीय मानव बाल जो अपने प्रतिद्वंद्वी चीन से पतले होते हैं की दुनिया में सबसे अधिक मांग हैं।

भारत दुनिया में कच्चे मानव बाल का सबसे बड़ा निर्यातक है, इसके बाद इंडोनेशिया और चीन का स्थान है।

भारतीय मानव बाल के प्रमुख खरीदार

घटते क्रम में भारतीय मानव बाल के प्रमुख खरीदार हैं:

  • चीन,

  • संयुक्त राज्य अमेरिका

  • म्यांमार

भारत में मानव बाल का स्रोत

भारत में मानव बालों का प्रमुख स्रोत लोगों द्वारा मंदिरों में किया गया दान और  महिलाओं द्वारा बिक्री की गए बाल है।

शायद मानव बाल का सबसे प्रसिद्ध स्रोत आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति मंदिर है। यहां तीर्थयात्री अपना सिर मुंडवाते हैं और अपने बाल भगवान वेंकटेश्वर को दान करते हैं। मंदिर के अधिकारियों द्वारा इन बालों को सबसे अधिक बोली लगाने वाले को नीलाम किया जाता है।

भारतीय महिलाओं से सीधे लिए गए उच्च गुणवत्ता वाले बालों की विदेशों में बहुत अधिक मांग है।

हालाँकि भारतीय बाल निर्यातक विग या बुनाई बनाने जैसा मूल्यवर्धन नहीं करते हैं। कच्चे भारतीय बाल मुख्य रूप से चीन को निर्यात किए जाते हैं। विग और बुनाई के चीनी निर्माता इसे चीनी बालों के साथ मिलाते हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे दुनिया के प्रमुख बाजार में फिर से निर्यात करते हैं।

मानव बाल उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका है, जहां उत्पाद अफ्रीकी-अमेरिकियों और फैशनपरस्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.