सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 02 Sep 2024
3 Min Read

गुवाहाटी स्थित नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने फाइनल में एक पेनल्टी शूटआउट में गत विजेता टीम मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) को 4-3 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 133 वें संस्करण का फाइनल 31 अगस्त 2024 को विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में खेला गया।।
डूरंड कप का 133वां संस्करण 27 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक कोलकाता, कोकराझार (असम), जमशेदपुर (झारखंड) और शिलांग (मेघालय) में आयोजित किया गया था। जमशेदपुर पहली बार डूरंड कप के मैचों की मेजबानी कर रहा था।
मोहन बागान सुपर जायंट फुटबॉल क्लब, जो डूरंड कप को 17 बार जीत कर सबसे सफल टीम है, इस बार अपने खिताब का बचाव करने में विफल रहा।
मैच के पहले हाफ में मोहन बागान ने दो गोल कर बढ़त बना ली लेकिन मैच के दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने दो गोल कर मैच में बराबरी हासिल कर ली। निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर थीं।
फाइनल में अतिरिक्त समय का कोई प्रावधान नहीं था और पेनल्टी शूट आउट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के गोलकीपर गुरुमीत सिंह ने दो बचाव करके अपनी टीम को पहली बार डूरंड कप जीत दिलाई।
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के स्वामित्व वाले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को तीन ट्रॉफियां मिलीं: डूरंड कप, शिमला ट्रॉफी और प्रेसिडेंट कप।
डूरंड कप के 133वें संस्करण की मेजबानी डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और भारतीय सेना की पूर्वी कमान के सहयोग से की थी।
133वें डूरंड कप 2024 में जिन खिलाड़ियों को उनके कौशल और प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं:
|
पुरस्कार |
खिलाड़ी |
फुटबॉल क्लब |
|
गोल्डन बूट (टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर) |
नोआ सदाउई ने छह गोल किये। |
केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब |
|
गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) |
गुरमीत सिंह |
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब |
|
गोल्डन बॉल (टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) |
जितिन एम.एस |
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब |
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Download Current Affairs PDF Free
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Daily Class Current Affairs PDF