सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
डीआरडीओ प्रमुख के रूप में डॉ समीर वी कामत का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया
Updated: 28 May 2024
3 Min Read

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा, अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत के लिए एक वर्ष का विस्तार को मंजूरी दे दी है।
डॉ. समीर कामत 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यकाल 31 मई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
डॉ. कामत को यह विस्तार सरकार द्वारा एक असामान्य कदम के तहत सेना प्रमुख मनोज पांडे को एक महीने का विस्तार देने के बाद दिया गया है।
शायद डॉ. कामत का अनुबंध बढ़ाने का मुख्य कारण डीआरडीओ में लागू की जा रही सुधार प्रक्रिया की निरंतरता सुनिश्चित करना है।
भारत सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में सुधार के लिए पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफ़ेसर. के. विजय राघवन की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया था ।
पैनल ने अपनी रिपोर्ट प्रधान मंत्री कार्यालय को सौंप दी है जिसमे उसने डीआरडीओ को एक कुशल और चुस्त संस्थान बनाने, डीआरडीओ परियोजनाओं में देरी से बचने, परियोजनाओं और वैज्ञानिकों का मूल्यांकन करने और रक्षा प्रौद्योगिकियों में उद्योग और अकादमिक भागीदारी को अधिकतम करने के लिए व्यापक सुधारों का सुझाव दिया है ।
भारत सरकार ने राघवन पैनल की रिपोर्ट को लागू करने के लिए 31 अगस्त 2024 की समय सीमा तय की है।
इस उद्देश्य के लिए भारत सरकार ने एक पर्यवेक्षण समिति की स्थापना की है, जिसके अध्यक्ष डॉ. कामत हैं और इसमें डीआरडीओ के दो अन्य वरिष्ठ महानिदेशक शामिल हैं।
डीआरडीओ में चल रही सुधार प्रक्रिया में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने डॉ. कामत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया है।
डॉ. समीर कामत आईआईटी खड़गपुर और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, अमरीका के छात्र हैं। 1989 में, वह डीआरडीओ में शामिल हुए, और 25 अगस्त 2022 को उन्हें डीआरडीओ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। जो भी डीआरडीओ का अध्यक्ष होता है, वह स्वतः रक्षा, अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव भी होता है।\
वह आईआईटी खड़गपुर से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार, इस्पात मंत्रालय से मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार और डीआरडीओ से वर्ष के वैज्ञानिक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1958 में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के तहत की गई थी। डीआरडीओ भारत का प्रमुख रक्षा अनुसंधान और विकास निकाय है जो भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक रक्षा तकनीक विकसित करता है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF