सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 27 May 2024
4 Min Read
चंद्रकांत पंडित द्वारा प्रशिक्षित कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की क्रिकेट टीम ने 17वें आईपीएल के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से हराकर अपना तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता। फाइनल 26 मई 2024 को चेन्नई, तमिलनाडु के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया।
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में केकेआर टीम ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए एसआरएच टीम को बड़ी आसानी से आठ विकेट से मत दी । यह केकेआर की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी थी। इससे पहले केकेआर ने 2012 और 2014 में इसे जीता था।
एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क की अगुवाई में केकेआर के गेंदबाजों ने एसआरएच बल्लेबाजों को इस मैच कभी टिकने ही नहीं दिया और उन्हें 113 रनों पर ढेर कर दिया,जो आईपीएल के किसी भी फाइनल का सबसे कम स्कोर था।
मिचेल स्टार्क, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (24.75 करोड़) हैं, ने पहले ओवर में एसआरएच के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर एसआरएच की इस मैच में पतन की शुरुआत की। उन्होंने अपने तीन ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट लेकर एसआरएच की टीम को आईपीएल के फ़ाइनल के इतिहास में सबसे कम सकोरे पर सिमटने में एक अहम भूमिका निभाई। फाइनल में मिचेल स्टार्क की प्रभावशाली गेंदबाजी के कारण उन्हे फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला।
जवाब में, वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की तेज पारी खेलकर केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया।
अंतिम स्कोर
एसआरएच - 113 रन पर ऑल आउट(18.3 ओवर में)। केकेआर - 2 विकेट पर 114 रन(10.3 ओवर में)।
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: केकेआर के मिचेल स्टार्क।
आईपीएल 2024 के कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेता और उन्हे मिलने वाले इनाम राशि इस प्रकार हैं:
इंडियन प्रीमियर लीग भारत में शीर्ष घरेलू क्लब-आधारित पेशेवर क्रिकेट लीग है। यह टी-20 प्रारूप में खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक पक्ष को अधिकतम 20 ओवर खेलने की अनुमति होती है।
आईपीएल की शुरुआत भारत में क्रिकेट शासी निकाय, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 2008 में की गई थी। वर्तमान में इसमें 10 टीमें शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग आईपीएल की सबसे सफल टीम रही है। दोनों ने पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है।
चेन्नई सुपर किंग दस बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, पांच बार जीती है और पांच बार उपविजेता रही है.
क्रम संख्या |
साल |
विजेता टीम |
उपविजेता |
फ़ाइनल का स्थान |
1 |
2008 |
राजस्थान रॉयल्स |
चेन्नई सुपर किंग |
मुंबई |
2 |
2009 |
डेक्कन चार्जर्स |
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर |
जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) |
3 |
2010 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
मुंबई इंडियंस |
मुंबई |
4 |
2011 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर |
चेन्नई |
5 |
2012 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
चेन्नई सुपर किंग्स |
चेन्नई |
6 |
2013 |
मुंबई इंडियंस |
चेन्नई सुपर किंग्स |
कोलकाता |
7 |
2014 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
किंग्स इलेवन पंजाब |
बैंगलोर |
8 |
2015 |
मुंबई इंडियंस |
चेन्नई सुपर किंग्स |
कोलकाता |
9 |
2016 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर |
बैंगलोर |
10 |
2017 |
मुंबई इंडियंस |
राइजिंग पुणे सुपरजायंट |
हैदराबाद |
11 |
2018 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
सनराइजर हैदराबाद |
मुंबई |
12 |
2019 |
मुंबई इंडियंस |
चेन्नई सुपर किंग्स |
हैदराबाद |
13 |
2020 |
मुंबई इंडियंस |
दिल्ली कैपिटल |
दुबई, (यूएई) |
14 |
2021 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
दुबई, (यूएई) |
15 |
2022 |
गुजरात टाइटंस |
राजस्थान रॉयल्स |
अहमदाबाद |
16 |
2023 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
गुजरात टाइटंस |
अहमदाबाद |
17 |
2024 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
सनराइजर हैदराबाद |
चेन्नई |
अब तक केवल सात टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता है। वे इस प्रकार हैं:
क्रम संख्या |
टीम |
आईपीएल ट्रॉफी |
जीत का साल |
1 |
मुंबई इंडियंस |
5 |
2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
2 |
चेन्नई सुपर किंग्स |
5 |
2010, 2011, 2018, 2021, 2023 |
3 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
3 |
2012, 2014, 2024 |
4 |
गुजरात टाइटंस |
1 |
2022 |
5 |
राजस्थान रॉयल्स |
1 |
2018 |
6 |
डेक्कन चार्जर्स |
1 |
2009 |
7 |
सनराइजर हैदराबाद |
1 |
2016 |
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice