Home > Current Affairs > International > Indian Archery team wins two gold on day 12 of the 19th Asian Games

भारतीय तीरंदाजी टीम ने 19वें एशियाई खेलों के 12वें दिन दो स्वर्ण जीते

Utkarsh Classes 05-10-2023
Indian Archery team wins two gold on day 12 of the 19th Asian Games Sport 4 min read

भारतीय पुरुष और महिला की तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड टीम स्पर्धा में ने 5 अक्टूबर 2023 को हांगझू, चीन में 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। हांगझू एशियाई खेलों के 12वें दिन, भारतीय एथलीटों ने 3 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 5 अक्टूबर तक, भारत ने एशियाई खेल 2023 में 86 पदक जीते हैं, 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य हैं ।

एशियाई खेलों का 19वां संस्करण आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ और 8 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

हांग्जो एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत के लिए पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

  • दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने स्क्वैश के  मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आइफा अजमान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को हराया। यह दीपिका पल्लीकल का एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक है, जबकि हरिंदर पाल सिंह संधू ने एशियाई खेलों में अपना तीसरा पदक जीता।
  • ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर की पुरुष तीरंदाजी टीम ने  कंपाउंड स्पर्धा में  दक्षिण कोरिया को फाइनल में हराया।
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की महिला तीरंदाजी टीम ने  कंपाउंड टीम स्पर्धा  में चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक विजेता

  • अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल फाइनल में मलेशिया के एनजी इयान योव से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सौरभ घोषाल अब तक एशियाई खेलों में 10 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने तीन टीम स्वर्ण, दो एकल रजत, तीन एकल कांस्य और दो टीम कांस्य जीते हैं।

कांस्य पदक विजेता

  • विश्व अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत ने 12वें दिन का समापन 86 पदकों- 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य के साथ किया।

हांग्जो एशियाई खेलों में खेल अनुसार भारत की पदक तालिका

खेल 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य  

कुल पदक 

निशानेबाजी 

7

9

6

22

क्रिकेट 

1

0

0

1

नौकायन

0

2

3

5

सेलिंग

0

1

2

3

घुड़सवारी (Equestrian)

1

0

1

2

वुशु 

0

1

0

1

टैनिस 

1

1

0

2

स्कवैश 

2

1

2

5

एथलेटिक्स

6

14

9

29

गोल्फ 

0

1

0

1

मुक्केबाज़ी

0

1

4

5

बैडमिंटन

0

1

0

1

रोलर स्केटिंग 

0

0

2

2

टेबल टेनिस

0

0

1

1

कैनो

0

0

1

1

तीरंदाजी

3

0

0

3

कुश्ती

0

0

2

2

कुल 

21

32

33

86

5 अक्टूबर, 2023 तक पदक तालिका (दिन 12)

क्रमांक 

देश 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य  

कुल पदक 

1

चीन 

174

95

53

322

2

जापान 

37

51 

59

147

3

दक्षिण कोरिया  

33

45

71

149

4

भारत 

21

32

33

86

5

उज्बेकिस्तान 

16

16

22

54

FAQ

उत्तर: स्क्वैश. उन्होंने हरिंदर पाल संधू के साझेदारी में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

उत्तर: वह एक तीरंदाज है. वह पुरुष तीरंदाजी टीम का हिस्सा थे, जिसने कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.