पहली भारत सऊदी अरब निवेश फोरम की बैठक 11 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें दोनों देशों के नीति निर्माताओं, व्यापारियों ने भाग लिया तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), उद्यमिता, रसायन, ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए 50 से अधिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
यह बैठक, 2019 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़
की भारत यात्रा के बाद आयोजित की गयी थी । 2019 के भारत दौरे में प्रधान मंत्री सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने घोषणा की थी कि सऊदी अरब भारत में लगभग 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।
निवेश मंच की बैठक का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा सऊदी निवेश मंत्रालय द्वारा किया गया था।
निवेश फोरम की बैठक भारत-सऊदी निवेश फोरम 2023 के मंत्रिस्तरीय सत्र के साथ आयोजित की गई थी। मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद ए अल फलीह ने की।
भारत-सऊदी निवेश फोरम नई दिल्ली में 18वीं जी20 नेताओं की बैठक के सफल समापन के बाद और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आधिकारिक राजकीय यात्रा के मौके पर हुआ।
जी20 नेताओं की बैठक में, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा की गई, जिसमें अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ शामिल है।
भारत और सऊदी अरब के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। संबंधों को मजबूत करने के लिए, दोनों देश 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान एक उच्च रणनीतिक साझेदारी परिषद स्थापित करने पर सहमत
हुए थे ।
सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2022-23 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 52.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
रूस और इराक के बाद सऊदी अरब भारत को कच्चे पेट्रोलियम तेल का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक सऊदी अरब में करीब 22 लाख भारतीय काम करते हैं। भारतीय समुदाय सऊदी अरब में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।
सऊदी अरब के राजा: सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़
सऊदी अरब की मुद्रा: सऊदी रियाल
सऊदी अरब की राजधानी: रियाद
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फूल फॉर्म
डीपीआईआईटी/DPIIT: डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इन्टरनल ट्रेड (Department for Promotion of Industry and Internal Trade)