Home > Current Affairs > International > Asian University Ranking 2025: IISc Bengaluru top Indian Institute

एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025: आईआईएससी बेंगलुरु शीर्ष भारतीय संस्थान

Utkarsh Classes Last Updated 25-04-2025
Asian University Ranking 2025: IISc Bengaluru top Indian Institute Report 3 min read

टाइम्स हायर एजुकेशन की हाल ही में जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी, बेंगलुरु को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

आईआईएससी बेंगलुरु को 65.2 के समग्र स्कोर के साथ एशिया में 38वां स्थान दिया गया है, जबकि चीन के  सिंघुआ विश्वविद्यालय 93 के स्कोर के साथ एशिया में शीर्ष रैंक वाला उच्च शिक्षण संस्थान था। सिंघुआ विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय 2024 में भी शीर्ष रैंक वाला एशियाई विश्वविद्यालय था।

टाइम्स हायर एजुकेशन की एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में एशिया के 35 देशों/क्षेत्रों के 853 विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया।

इन विश्वविद्यालयों को अनुसंधान गुणवत्ता, उद्योग, अनुसंधान वातावरण, शिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण में 18 प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया और रैंक दिया गया।

शीर्ष पाँच भारतीय विश्वविद्यालय

 टाइम्स हायर एजुकेशन की एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025 के अनुसार भारत के शीर्ष पाँच उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची यहाँ दी गई है। 

  • आईआईएससी, बेंगलुरु 65.2 के समग्र स्कोर के साथ शीर्ष भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान था। हालांकि एशिया में इसकी रैंकिंग पिछले साल के 32 से गिरकर इस साल 38 हो गई।
  • अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई  को भारत का दूसरा सर्वोच्च रैंक वाला उच्च शिक्षण संस्थान का स्थान दिया गया। इसे एशिया में 111वां स्थान मिला। 
  • तीसरे स्थान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर था। एशिया में इसे 131वां स्थान मिला।
  • चौथे स्थान पर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम, केरल था। इसे एशिया में 140वां स्थान मिला। 
  • पांचवें स्थान पर शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज, बाझोल, हिमाचल प्रदेश था। इसे एशिया में 146 वां स्थान मिला। 

शीर्ष 10 एशियाई विश्वविद्यालय 

पिछले साल की तरह इस बार भी चीनी विश्वविद्यालय एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025 में शीर्ष पर हैं। शीर्ष दो विश्वविद्यालय चीन से हैं और उसके पाँच विश्वविद्यालय,शीर्ष 10 एशियाई विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हैं।

शीर्ष 10 एशियाई विश्वविद्यालयों की सूची इस प्रकार है।

  1. सिंघुआ विश्वविद्यालय, चीन
  2. पेकिंग विश्वविद्यालय, चीन
  3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर, सिंगापुर
  4. नानयांग टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, सिंगापुर
  5. टोक्यो विश्वविद्यालय, जापान
  6. हांगकांग विश्वविद्यालय, हांगकांग
  7. फ़ुडन विश्वविद्यालय, चीन
  8. झेजियांग विश्वविद्यालय, चीन
  9. हांगकांग का चीनी विश्वविद्यालय, हांगकांग
  10. शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय, चीन

यह भी पढ़ें

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2025 में आईआईटी-दिल्ली शीर्ष भारतीय संस्थान

FAQ

उत्तर: भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु। हालाँकि इसे एशिया में 138वाँ स्थान दिया गया था।

उत्तर: सिंघुआ विश्वविद्यालय, चीन

उत्तर: एशिया के 35 देशों/क्षेत्रों के 853 विश्वविद्यालय।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.