भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास "वज्र प्रहार 2023" का 14वां संस्करण 21 नवंबर 2023 को उमरोई के संयुक्त प्रशिक्षण स्थल में प्रारंभ हुआ। अमेरिका के सैन्य दल का प्रतिनिधित्व अमेरिकी विशेष बलों के पहले विशेष बल समूह (एसएफजी) के सैनिकों द्वारा किया गया। भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व पूर्वी कमान के विशेष बल के जवानों द्वारा किया जा रहा है।