Home > Current Affairs > National > Sathish Karunakaran win Guwahati Masters 2024 badminton Singles title

सतीश करुणाकरण ने गुवाहाटी मास्टर्स 2024 बैडमिंटन एकल खिताब जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sathish Karunakaran win Guwahati Masters 2024 badminton Singles title Sport 3 min read

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश करुणाकरण ने बीडबल्यूएफ़ सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स 2024 बैडमिंटन का पुरुषों का एकल खिताब जीता। युगल में गत चैंपियन अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो ने फाइनल में चीनी जोड़ी को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। 

$100,000 लाख की पुरस्कार राशि वाला बीडबल्यूएफ़  सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स 2024 3-8 दिसंबर 2024 तक गुवाहाटी, असम में आयोजित किया गया था। 

यह 2023 में उद्घाटन संस्करण के बाद दूसरा बीडबल्यूएफ़  सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स था। 

बीडबल्यूएफ़  सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स 2024 का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और असम बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह आयोजन मुख्य रूप से युवा और उभरती हुई बैडमिंटन प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।

सतीश करुणाकरण ने जीता अपनी दूसरा सुपर 100 खिताब

सतीश करुणाकरण ने 8 दिसंबर 2024 को खेले गए फाइनल में चीन के झू झुआन चेन को 21-17, 21-14 से हराकर गुवाहाटी में अपना दूसरा सुपर 100 बैडमिंटन खिताब जीता।

23 वर्षीय सतीश करुणाकरण ने 2023 ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 खिताब जीतकर अपना पहला सुपर 100 खिताब जीता था।

अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो ने महिला युगल खिताब जीता

अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो की भारतीय महिला जोड़ी ने फाइनल में ली हुआ झोउ और वांग ज़ी मेंग की चीनी जोड़ी को 21-18, 21-12 से हराकर अपने युगल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

भारत गुवाहाटी मास्टर्स 2024 में  एक और खिताब जीतने से चूक गया। महिला एकल के फ़ाइनल में अनमोल खरब चीन की कै यान यान से हार गईं।

भारत और चीन ने दो-दो खिताब जीते जबकि मलेशियाई जोड़ी चिया वेइजी और ल्वी शेंग हाओ ने पुरुष युगल का खिताब जीता।

सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स 2024 बैडमिंटन खिताब विजेता

बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 गुवाहाटी मास्टर्स 2024 बैडमिंटन मास्टर्स के विजेताओं और उनकी राष्ट्रीयताओं की सूची निम्नलिखित है।

क्रम संख्या 

स्पर्धा 

विजेता 

उपविजेता

1

पुरुष एकल 

सतीश करुणाकरन (भारत)

झू जुआन चेन (चीन)

2

महिला एकल 

कै यान यान (चीन)

अनमोल खरब (भारत)

3

पुरुष युगल 

चिया वेइजी/लुई शेंग हाओ (मलेशिया)

हुआंग डि/लियू यांग (चीन)

4

महिला युगल

अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो (भारत)

ली हुआ झोउ/वांग ज़ी मेंग (चीन)

5

मिश्रित युगल 

झांग हान यू/बाओ ली जिंग (चीन)

रोरी ईस्टन/लिज़ी टॉल्मन (इंग्लैंड)

FAQ

उत्तर: भारत के सतीश करुणाकरण ने

उत्तर: भारत की अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो ने फाइनल में चीनी जोड़ी ली हुआ झोउ/वांग ज़ी मेंग को हराया

उत्तर: चीन की कै यान यान ने फाइनल में भारतीय अनमोल खरब को हराया

उत्तर: मलेशिया की चिया वेइजी/ल्वी शेंग हाओ

उत्तर: चीन की झांग हान यू/बाओ ली जिंग की चीनी जोड़ी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.