सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
आरबीआई ने अजीत कुमार के.के. को धनलक्ष्मी बैंक के एमडी के रूप में मंजूरी दी
Updated: 20 Apr 2024
3 Min Read

धनलक्ष्मी बैंक के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अजित कुमार के.के. को तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। । बैंकिंग अधिनियम के तहत ,अजित कुमार के.के. का नाम धनलक्ष्मी बैंक ने आरबीआई को प्रस्तावित किया था। आरबीआई के तरफ से यह अनुमति आरबीआई के बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग ने धनलक्ष्मी बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में अजित कुमार के.के. के नाम को मंजूरी दी थी।
आरबीआई के बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग से औपचारिक अनुमोदन के बाद, अजित कुमार के.के. के नाम को धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक मंडल और शेयरधारकों द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है।
अजित कुमार के.के. धनलक्ष्मी बैंक के वर्तमान एमडी और सीईओ, शिवन जे.के. का स्थान लेंगे।
1949 का बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई को भारत के वाणिज्यिक बैंकों और स्थानीय क्षेत्र बैंकों(लोकल एरिया बैंक) का नियामक और पर्यवेक्षक बनाता है। वाणिज्यिक बैंकों में भारत सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं। वाणिज्यिक बैंकों की श्रेणी में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, भुगतान बैंक और लघु वित्त बैंक भी शामिल हैं।
आरबीआई के बैंकिंग संचालन और विकास विभाग को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 और अन्य संबंधित अधिनियमों में निहित नियामक प्रावधानों के तहत वाणिज्यिक बैंकों और स्थानीय क्षेत्र बैंकों को विनियमित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आरबीआई का बैंकिंग संचालन और विकास विभाग,बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के धारा 10बी और 35बी के तहत अंशकालिक अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक/पूर्णकालिक अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की नियुक्ति और उनकी नियुक्तियों को नियंत्रित करने वाले नियमों और शर्तों के लिए भारतीय निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावों को मंजूरी देता है।
अजित कुमार के.के. के पास 36 वर्षों से अधिक का बैंकिंग अनुभव है। वह वर्तमान में निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी हैं। उन्होंने फेडरल बैंक के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऋण, मानव संसाधन, व्यवसाय, शाखा बैंकिंग इत्यादि में काम किया है।
धनलक्ष्मी की स्थापना 1927 में केरल के त्रिशूर में की गई थी। धनलक्ष्मी बैंक निजी क्षेत्र का एक पुराना बैंक है। भारत में, जिन निजी बैंकों का 1969 और 1980 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकरण नहीं किया गया था, उन्हें पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों के रूप में जाना जाता है।
यह 1977 में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक बन गया।
वर्तमान में, बैंक की 261 शाखाएँ और 282 एटीएम हैं।
बैंक का मुख्यालय: त्रिशूर, केरल
एमडी और सीईओ: शिवन जे.के
टैगलाइन: तन मन धन
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today