Home > Current Affairs > National > Mumbai Indians won 2nd WPL Title beating Delhi Capitals

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरा डबल्यूपीएल खिताब जीता

Utkarsh Classes Last Updated 17-03-2025
Mumbai Indians won 2nd WPL Title beating Delhi Capitals Sport 5 min read

मुंबई इंडियंस ने तीसरे महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर अपना दूसरा डबल्यूपीएल  खिताब जीता। तीसरे डबल्यूपीएल  2025 का फाइनल 15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था।

डबल्यूपीएल 2023 का उद्घाटन संस्करण भी मुंबई इंडियंस ने जीता जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में डबल्यूपीएल का दूसरा संस्करण जीता था।

हरमनप्रीत, नैट साइवर-ब्रंट ने मुंबई इंडियंस को फाइनल में जिताया

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शुरू में सिर्फ 14 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे । नैट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौ की तीसरे विकेट की जोड़ी ने 89 रन की बहुमूल्य साझेदारी की और टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 149 रन बनाने में मदद की।

फाइनल के दौरान, नैट साइवर-ब्रंट डबल्यूपीएल  के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं।

हरमनप्रीत ने 44 गेंदों में 66 रन बनाकर मुंबई इंडिया की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं।

निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की  मारिजान कैप ने 26 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली और टीम को जीत के निकट पहुंचाया। 

आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी जोड़ी को 14 रन चाहिए थे। नैट साइवर-ब्रंट ने मैच का आखिरी ओवर फेंका और सफलतापूर्वक स्कोर का बचाव किया।

इस प्रकार दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 9 विकेट पर 141 रन पर समाप्त किया और मैच आठ रन से हार गई।

पुरस्कार

  • फाइनल मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
  • प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस)

तीसरे डबल्यूपीएल  2025 के पुरस्कार विजेता

तीसरे डबल्यूपीएल 2025 के पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं।

  • सत्र की उभरती हुई खिलाड़ी (5 लाख रुपये) - मुंबई इंडियंस की अमनजोत कौर
  • प्राइयोगिता की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (5 लाख रुपये) - मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट
  • प्रतियोगिता में अधिकतम रन बनाने वाली खिलाड़ी के लिए ऑरेंज कैप (5 लाख रुपये) - मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में 523 रन बनाए।
  • प्रतियोगिता में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी के लिए पर्पल कैप (5 लाख रुपये) - मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर। उन्होंने 18 विकेट लिए।
  • प्रतियोगिता में सबसे अधिक छक्के लगाने का पुरस्कार (5 लाख रुपये) - गुजरात जायंट्स की एश्ले गार्डनर। उन्होंने 18 छक्के लगाए।
  • प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट का पुरस्कार (5 लाख रुपये) - यूपी वॉरियर्स की चिनेल हेनरी।
  • प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कैच (5 लाख रुपये) - मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सदरलैंड।

महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल)

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की थी।

यह पुरुषों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर क्लब आधारित फ्रैंचाइज़्ड क्रिकेट है।

पांच टीमें - मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

  • पहला डबल्यूपीएल  2023 में आयोजित किया गया था और मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी।
  • 2024 में आयोजित डबल्यूपीएल  के दूसरे संस्करण में, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने खिताब जीता।
  • 2025 में आयोजित तीसरे संस्करण को मुंबई इंडियंस ने जीता था।

 

FAQ

उत्तर: मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रनों से हराकर इसे जीता।

उत्तर: मुंबई

उत्तर: ऑरेंज कैप। यह 2025 संस्करण में मुंबई इंडियंस की नैट साइवर-ब्रंट को दिया गया था।

उत्तर: सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी को । 2025 संस्करण में, यह मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर को दिया गया था।

उत्तर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में, जबकि मुंबई इंडियंस ने इसे 2023 और 2025 में जीता।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.