केंद्र सरकार ने कृषि विपणन सत्र 2025-26 के खरीफ कृषि मौसम में उगाई जाने वाली सामान्य धान की फसलों के लिए 2369 रुपये प्रति क्विंटल (पिछले साल 2300 रुपये प्रति क्विंटल) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मंजूर किया है।
भारत में कृषि विपणन सत्र जुलाई से जून तक होता है।
खरीफ फसलें दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून/जुलाई) की शुरुआत के साथ बोई जाने वाली और सर्दियों के मौसम (अक्टूबर/नवंबर) की शुरुआत से पहले काटी जाने वाली फसलों को संदर्भित करती हैं।
खरीफ कृषि मौसम के लिए अनिवार्य फसलों के लिए एमएसपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में, 28 मई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में,आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) द्वारा अनुमोदित किया गया था।
पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि रामतिल फसल, 820 रुपये प्रति क्विंटल की गई है, इसके बाद रागी के लिए 596 रुपये प्रति क्विंटल, कपास के लिए 589 रुपये प्रति क्विंटल और तिल के लिए 579 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
निम्नलिखित विपणन सत्र 2025-26 के लिए अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए घोषित एमएसपी हैं।
क्रमांक |
फसलें |
एमएसपी 2025-26 (रु. प्रति क्विंटल) |
उत्पादन लागत 2025-26 (रु. प्रति क्विंटल) |
लागत पर मार्जिन (प्रतिशत में) |
एमएसपी 2024-25 (रु. प्रति क्विंटल) |
2024-25 की तुलना में एमएसपी में बढ़ोतरी (रु. प्रति क्विंटल) |
अनाज |
||||||
1 |
धान सामान्य |
2300 |
2369 |
1579 |
50 |
2300 |
2 |
धान ग्रेड ए |
2320 |
2389 |
- |
2320 |
|
3 |
ज्वार हाइब्रिड |
3371 |
3699 |
2466 |
50 |
3371 |
4 |
ज्वार मालदंडी |
3421 |
3749 |
- |
- |
3421 |
5 |
बाजरे |
2625 |
2775 |
1703 |
63 |
2625 |
6 |
रागी |
4290 |
4886 |
3257 |
50 |
4290 |
7 |
मक्का |
2225 |
2400 |
1508 |
59 |
2225 |
दलहन |
||||||
8 |
तुअर/अरहर |
7550 |
8000 |
5038 |
59 |
7550 |
9 |
मूंग |
8682 |
8768 |
5845 |
50 |
8682 |
10 |
उड़द |
7400 |
7800 |
5114 |
53 |
7400 |
तिलहन |
||||||
11 |
मूंगफली |
6783 |
7263 |
4842 |
50 |
6783 |
12 |
सूरजमुखी के बीज |
7280 |
7721 |
5147 |
50 |
7280 |
13 |
सोयाबीन (पीला) |
4892 |
5328 |
3552 |
50 |
4892 |
14 |
तिल |
9267 |
9846 |
6564 |
50 |
9267 |
15 |
रामतिल |
8717 |
9537 |
6358 |
50 |
8717 |
वाणिज्यक |
||||||
16 |
कपास (मध्यम रेशा) |
7121 |
7710 |
5140 |
50 |
7121 |
कपास (लंबा रेशा) |
7521 |
8110 |
- |
- |
7521 |
भारत सरकार का कृषि एवं सहकारिता विभाग तोरिया और छिलका रहित नारियल के लिए एमएसपी की सिफारिश करता है।
तोरिया के लिए एमएसपी, रेपसीड/सरसों के बीज के लिए अनुशंसित एमएसपी पर आधारित है, और छिलका रहित नारियल के लिए एमएसपी, कोपरा के एमएसपी पर आधारित होती है।
सीसीईए /CCEA: कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेर्ज़ (Cabinet Committee on Economic Affairs)
एमएसपी /MSP: मिनिमम सपोर्ट प्राइस (Minimum Support Price )
सीएसीपी /CACP : कमिशन फॉर एग्रिकल्चरल कोस्ट एंड प्राइस (Commission for Agricultural Costs & Prices).