सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 06 Jun 2026
3 Min Read

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वैश्विक शाखा, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने एसोसिएशन ऑफ कंबोडियन लोकल इकोनॉमिक डेवलपमेंट एजेंसीज बैंक (ACLEDA Bank Plc.) के साथ साझेदारी की।
इस साझेदारी का उद्देश्य कंबोडिया के राष्ट्रीय खमेर क्विक रिस्पांस (KHQR) कोड सिस्टम के माध्यम से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को स्वीकार करने की सुविधा देना है। यह KHQR सिस्टम, बकोंग डिजिटल पेमेंट सिस्टम के तहत काम करता है।
भारत और कंबोडिया के बीच इस सीमा-पार QR पेमेंट लिंकेज के पहले चरण का उद्घाटन कंबोडिया के नोम पेन्ह में किया गया।
इस कार्यक्रम में नेशनल बैंक ऑफ कंबोडिया (एनबीसी) के गवर्नर, महामहिम डॉ. चेआ सेरे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
यह शानदार साझेदारी कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक औपचारिक समारोह के बाद शुरू हुई, जिसमें कंबोडिया के नेशनल बैंक (NBC) की गवर्नर महामहिम डॉ. चिया सेरेई और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम ने Bakong के KHQR, जो कंबोडिया का नेशनल QR कोड है, के ज़रिए दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर QR पेमेंट लिंक स्थापित करने के पहले चरण के पूरा होने का संकेत दिया।
UPI को आठ देशों में स्वीकार किया गया है- सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका, जिससे भारतीय यात्री विदेश में भी अपने जाने-पहचाने प्लेटफॉर्म के ज़रिए आसानी से पेमेंट कर पाते हैं।
अब, कंबोडिया इस सूची में शामिल होने वाला 09वाँ देश बन गया है।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने बनाया था और इसे ऑफिशियली 11 अप्रैल, 2016 को लॉन्च किया गया था।
इस पहल का उद्देश्य वास्तविक समय में इंटरऑपरेबल डिजिटल पेमेंट को सक्षम बनाना, लेनदेन की दक्षता को बढ़ाना, नकदी पर निर्भरता को कम करना, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देना और भारत व कंबोडिया के व्यापारियों व उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय समावेशन को बेहतर बनाना है।
यात्री भारतीय बैंकों और पेमेंट सर्विस देने वालों द्वारा जारी UPI एप्स का इस्तेमाल करके कंबोडियाई व्यापारियों द्वारा दिखाए गए KHQR कोड को स्कैन कर सकते हैं और तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।
भारतीय यूज़र्स अब कंबोडिया में 4.5 मिलियन से ज़्यादा KHQR-सक्षम व्यापारियों पर UPI एप्स के ज़रिए QR पेमेंट कर सकते हैं, जबकि कंबोडियाई यूज़र्स जल्द ही भारत में लाखों UPI QR-सक्षम व्यापारियों पर पेमेंट कर पाएँगे, जिससे एक दो-तरफ़ा इंटरऑपरेबल क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम स्थापित होगा।
कंबोडिया एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, मुख्य रूप से ग्रामीण देश है, जो मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है।
2,000 से अधिक वर्षों से, इसकी सभ्यता ने भारत और चीन दोनों के सांस्कृतिक, धार्मिक और वास्तुशिल्प प्रभावों को आत्मसात और अनुकूलित किया है, जो शास्त्रीय अंगकोर साम्राज्य (9वीं-15वीं शताब्दी) के दौरान अपने एतिहासिक शिखर पर पहूँची, जिसे अंगकोर वाट के विशाल मंदिर परिसरों के निर्माण के लिए मनाया जाता है।
इसके पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में थाईलैंड, उत्तर-पूर्व में लाओस और पूर्व और दक्षिण-पूर्व में वियतनाम की सीमाएँ हैं। इसका दक्षिण-पश्चिमी तट थाईलैंड की खाड़ी से मिलता है।
यहाँ की प्रसिद्ध 'टोनले सैप' (Tonle Sap) झील दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है, दुनिया का यह एकमात्र एसा देश है, जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर किसी इमारत (हिंदू मंदिर) का चित्र अंकित है।
यहाँ की 90% से अधिक आबादी थेरवाद बौद्ध धर्म का पालन करती है। यहाँ की आधिकारिक भाषा 'ख्मेर' है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka