सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
शिखर सम्मेलन
बेलारूस एससीओ के 10वें सदस्य में शामिल हुआ, पीएम मोदी अस्ताना में शिखर बैठक में शामिल नहीं हुए
Updated: 04 Jul 2024
3 Min Read

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की।
यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया। भारतीय प्रधान मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए और भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ, उज़्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन और किर्गिज़ राष्ट्रपति सदिर झापारोव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 16 विश्व नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शिखर बैठक में प्रधानमंत्री का संबोधन पढ़ा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के किसी भी रूप या उसकी अभिव्यक्ति को उचित या माफ नहीं किया जा सकता है। चीन और पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद से निपटने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो एससीओ के मूल लक्ष्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को निर्णायक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है, और आतंकवाद के वित्तपोषण और भर्ती का दृढ़ता से मुकाबला किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं में कट्टरपंथ को फैलने से रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने पर जोर दिया।
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 15 जून 2001 को पांच देशों: कजाकिस्तान, चीन, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान द्वारा की गई थी। यह एक क्षेत्रीय संगठन था जिसने चीन के नेतृत्व वाले शंघाई फाइव संगठन का स्थान लिया था।
एससीओ का पहली बार विस्तार 2017 में हुआ था जब भारत और पाकिस्तान इस संगठन में शामिल हुए थे।
2023 में इसका और विस्तार किया गया और ईरान को इसके 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बेलारूस, जो पहले एससीओ में पर्यवेक्षक देश था, को 2024 में एससीओ का 10वां पूर्ण सदस्य बनाया गया।
25वीं एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक चीन में आयोजित की जाएगी क्योंकि चीन ने कजाकिस्तान से एससीओ की घूर्णन अध्यक्षता ग्रहण की है।
एससीओ की वार्षिक अध्यक्षता सदस्य राज्यों के बीच घूमती रहती है।
चीनी शहर क़िंगदाओ को 2024-2025 के लिए एससीओ की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नियुक्त किया गया है।
शंघाई सहयोग संगठन एक अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी। यह समूह अपने सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
हालाँकि, बहुत सारे पश्चिमी देशों के विशेषज्ञों का यह मानना है की एससीओ को चीन और रूस के द्वारा एक पश्चिम विरोधी गठबंधन के रूप में में तब्दील किया जा रहा है।
कई विश्लेषकों का मानना है कि यही एक कारण है कि नरेंद्र मोदी अस्ताना में शिखर बैठक में शामिल नहीं हुए।
राज्यों के प्रमुखों की परिषद एससीओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसकी वर्ष में एक बार बैठक होती है और संगठन के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया जाता है।
मुख्यालय: बीजिंग, चीन
एससीओ के स्थायी सदस्य (10 देश): कजाकिस्तान, चीन, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस।
पर्यवेक्षक सदस्य (2): अफगानिस्तान और मंगोलिया|
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka