सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 20 Mar 2024
3 Min Read

दक्षिण कोरिया ने 18-20 मार्च 2024 तक हाइब्रिड प्रारूप में सियोल में लोकतंत्र के लिए तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा सत्तावाद से लोकतंत्र के लिए उभरती चुनौतियों का समाधान करने और मानवाधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
शिखर सम्मेलन का उद्घाटन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उपस्थिति में किया।
लोकतंत्र के लिए पहला शिखर सम्मेलन अमेरिकी सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा 9-10 दिसंबर 2021 को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ( बिडेन) ने इस सम्मेलन की मेजबानी की थी। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था ।
लोकतंत्र के लिए दूसरे शिखर सम्मेलन का आयोजन 28-30 मार्च 2023 तक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोस्टा रिका, जाम्बिया, दक्षिण कोरिया और नीदरलैंड के साथ सह-मेजबानी की थी। यह भी मुख्यतः वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया था। शिखर सम्मेलन में भारत सहित लगभग 121 विश्व नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
दूसरे शिखर सम्मेलन के अंत में यह निर्णय लिया गया था कि दक्षिण कोरिया तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
तीसरा शिखर सम्मेलन मुख्य रूप से गलत सूचना, डीप फेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित डिजिटल स्रोत से लोकतंत्र को उत्पन्न होने वाले खतरे पर केंद्रित था।
लोकतंत्र के लिए तीसरे शिखर सम्मेलन 2024 का विषय "भविष्य की पीढ़ियों के लिए लोकतंत्र" था।
तीसरे शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें पाकिस्तान और चीन को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ब्रिटिश उप प्रधान मंत्री ओलिवर डाउडेन, इंडोनेशिया, इक्वाडोर, गाम्बिया, गुयाना और मॉरीशस के विदेश मंत्री और अन्य मंत्री स्तर के नेता भी शामिल थे।
इस बार पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया गया। पाकिस्तान को दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन उसने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।
तीनों शिखर सम्मेलन में चीन को नहीं बल्कि ताइवान को आमंत्रित किया गया है।
इस वर्ष भी दक्षिण कोरिया ने ताइवान को सम्मेलन में ऑनलाइन भाषण देने के लिए आमंत्रित किया था । दक्षिण कोरिया के इस कदम की चीनी सरकार ने आलोचना की है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन लोकतंत्र को एक हथियार के रूप में उपयोग कर रहा है और चीन ताइवान को दक्षिण कोरियाई निमंत्रण का पुरजोर विरोध करता है ।
चीन,ताइवान को चीन का हिस्सा मानता है और जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक उसे फिर से चीन में विलय करने की अपनी प्रतिबद्धता कई बार ज़ाहिर कर चुका है । अमेरिका और दक्षिण कोरिया सहित अधिकांश देश ताइवान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देते हैं, लेकिन अमेरिका चीन द्वारा बलपूर्वक ताइवान पर कब्जा करने के किसी भी प्रयास का विरोध करता है।
यह देश पूर्वी एशिया के कोरियाई प्रायद्वीप में स्थित है।
राजधानी: सियोल
मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वोन
राष्ट्रपति: यूं सुक येओल
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today