सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
नियुक्ति
आईएएस विपिन कुमार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया
Updated: 29 Oct 2024
2 Min Read

1996 बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विपिन कुमार ने 28 अक्टूबर 2024 को भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एम सुरेश का स्थान लिया, जिन्हें पूर्व अध्यक्ष, आईएएस अधिकारी संजीव कुमार की प्रोन्नति होने के बाद,उन्हें भारत सरकार द्वारा अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
आईएएस अधिकारी विपिन कुमार बिहार प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके। उन्होंने कई जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया है । उनकी उल्लेखनीय नियुक्तियों में बिहार पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष ,बिहार दुग्ध सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक और बिहार में मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक भी शामिल है ।
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद संभालने से पहले विपिन कुमार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अतिरिक्त सचिव थे । वह समग्र शिक्षा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और पीएम-एसएचआरआई योजनाओं जैसी भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करने के लिए जिम्मेदार थे।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत बनाई गई एक वैधानिक संस्था है।
यह राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राधिकरण और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के विलय के बाद 1 अप्रैल 1995 को अस्तित्व में आया।
फरवरी 2009 में, भारत सरकार ने भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण को मिनी रत्न-श्रेणी 1 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम का दर्जा प्रदान किया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देश के जमीनी और हवाई क्षेत्र में नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक नोडल निकाय है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण वर्तमान में 133 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। इनमें से 110 चालू हैं, जबकि 23 गैर-परिचालन हैं।
110 परिचालन हवाई अड्डों में से 35 हवाई अड्डे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
मुख्यालय: नई दिल्ली
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today