Home > Current Affairs > International > World Tourism Day: Celebrating the Beauty and Diversity of Our Planet

विश्व पर्यटन दिवस: हमारे ग्रह की सुंदरता और विविधता का जश्न मनाना

Utkarsh Classes 27-09-2023
World Tourism Day: Celebrating the Beauty and Diversity of Our Planet Important Day 2 min read

हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के अनुसार, "विश्व पर्यटन का व्यवसाय विश्व में तेल निर्यात आदि के बराबर या उससे अधिक है। पर्यटन दुनिया की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में से एक है और कई विकासशील देशों के लिए आय का एक मुख्य स्रोत भी है।" 

विश्व पर्यटन दिवस की पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) महासभा ने सितंबर 1979 में टोरेमोलिनोस, स्पेन में आयोजित अपने तीसरे सत्र में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। 27  सितंबर को  विश्व पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय इस लिए  लिया गया  क्योंकि इस दिन 1970 मे, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के क़ानून को अपनाया गया, जिसके तहत 1975 में यूएनडब्ल्यूटीओ की स्थापना हुई थी ।

पहला विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। 2023 विश्व पर्यटन दिवस विश्व पर्यटन दिवस का 43वां संस्करण है।

विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम(विषय)

विश्व पर्यटन दिवस 2023 का विषय :पर्यटन और हरित निवेश है।

विश्व पर्यटन दिवस 2023 के अवसर पर, यूएनडब्ल्यूटीओ सऊदी अरब के रियाद में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(यूएनडब्ल्यूटीओ)

यह एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जिसकी स्थापना 1975 में की गई थी।

इसकी स्थापना समुद्री, तटीय और अंतर्देशीय जल पर्यटन सहित जिम्मेदार, टिकाऊ और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई है ।

सदस्य: 159 देश, 6 सहयोगी सदस्य।

मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन

यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव: ज़ुराब पोलोलिकाश्विली (जॉर्जिया के नागरिक)

महत्वपूर्ण  फुल फॉर्म 

यूएनडब्ल्यूटीओ/UNWTO: यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टुरिज़म ऑर्गनिज़ैशन (United Nations World Tourism Organisation )

FAQ

उत्तर : 27 सितम्बर

उत्तर: पर्यटन एवं हरित निवेश।

उत्तर: 1980

उत्तर: मैड्रिड, स्पेन

उत्तर : 159 देश
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.