सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राज्य सामयिकी
छत्तीसगढ
अमित शाह ने रायपुर में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सात राज्यों की बैठक की अध्यक्षता की
Updated: 26 Aug 2024
2 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त 2024 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) पर एक समीक्षा बैठक और एक अंतर-राज्य समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बोलते हुए, अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार मार्च 2026 से पहले देश से वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में सात राज्यों- छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना ने भाग लिया।
अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए।
इसमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के निदेशक सदानंद दाते, सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, बीएसएफ और एसएसबी के महानिदेशक दलजीत सिंह और आईटीबीपी के महानिदेशक राहुल रसगोत्रा भी शामिल हुए। ।
राज्यों का प्रतिनिधित्व उनके मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों ने किया।
वामपंथी उग्रवाद से तात्पर्य उन समूहों या व्यक्तियों से है जो आधुनिक साम्यवादी चीन के संस्थापक माओत्से तुंग की विचारधारा से प्रेरित हैं। भारत में वामपंथी उग्रवाद सशस्त्र क्रांति के माध्यम से भारत में संवैधानिक व्यवस्था को हटाकर चीन की तरह साम्यवादी सरकार स्थापित करना चाहते है।
वामपंथी उग्रवादियों को नक्सली भी कहा जाता है। 1967 में माओ की विचारधारा से प्रेरित होकर पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में किसानों ने सशस्त्र विद्रोह किया था। तभी से इन्हें नक्सली भी कहा जाता है.
गृह मंत्रालय के अनुसार, 2024 में 9 प्रभावित राज्यों में नक्सल प्रभावित जिलों की कुल संख्या 38 थी। 2021 में, देश में वामपंथी प्रभावित जिलों की संख्या 72 थी।
2024 में सबसे अधिक प्रभावित जिले छत्तीसगढ़ (15 जिले), ओडिशा (7), झारखंड (5), मध्य प्रदेश (3), महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल (2-2) और आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 जिले थे।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Kal Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.