Home > Current Affairs > National > President Murmu inaugurated 'Unmesh' and 'Utkarsh' festival in Bhopal

राष्ट्रपति मुर्मू ने भोपाल में 'उन्मेष' और 'उत्कर्ष' उत्सव का किया शुभारंभ

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
President Murmu inaugurated 'Unmesh' and 'Utkarsh' festival in Bhopal Art and Culture 2 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 अगस्त 2023 को भोपाल में भारत के लोक और जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय महोत्सव "उत्कर्ष" और अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव "उन्मेष" का शुभारंभ किया। 

इसका आयोजन मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी के साथ संयुक्त रूप से 3 से 5 अगस्त तक किया जा रहा है। 

  • इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्कर्ष से तात्पर्य प्रगति है और जनजातीय समूह की प्रगति से देश की प्रगति होगी। आदिवासी परंपरा, भाषा और संस्कृति को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

  • उन्मेष उत्सव के दौरान जनजातीय कवि-लेखक सम्मेलन, 'भारत एट सेवन्टी' पर कविता पाठ और मध्यप्रदेश के गीत के सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

  • उन्मेष और उत्कर्ष भारत की विभिन्न परंपराओं को जोड़ने का प्रयास है।

मध्य प्रदेश:

  • राज्यपाल: मंगुभाई पटेल

  • मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

  • लोकसभा सीट: 29

  • राज्यसभा सीट: 11

  • विधान सभा सीट: 230
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.