Home > Current Affairs > National > India's Economic Growth Rate Was 7.6 Percent In The Second quarter

दूसरी तिमाही में भारत की 7.6 प्रतिशत रही आर्थिक विकास दर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India's Economic Growth Rate Was 7.6 Percent In The Second quarter Economy 5 min read

केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2023 को चालू वित्त वर्ष (2023-24) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान देश के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े प्रकाशित किए हैं। इसके अनुसार दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.6 प्रतिशत की गति से आगे बढ़ी है।

विनिर्माण, खनन और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से अर्थव्यस्था को मिली बढ़त: 

  • सरकार द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार अर्थव्यस्था के वृद्धि दर्ज करने का प्रमुख कारण विनिर्माण, खनन और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन है।  जिसके परिणामस्वरूप भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाला देश बन गया है।

प्रथम तिमाही की तुलना में कम हुई विकास दर: 

  • हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही की तुलना में भारत के अर्थव्यवस्था की विकास दर कम रही है। प्रथम तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। 
  • फिर भी पिछले साल से तुलना करें तो इस साल इस तिमाही का प्रदर्शन बेहतर रहा है, वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 प्रतिशत रही थी।

इस अवधि में चीनी अर्थव्यवस्था की विकास दर 4.9 प्रतिशत रही है: 

  • भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही के आंकड़े ये बताते हैं कि भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। जबकि चीन, जुलाई-सितंबर के दौरान 4.9 प्रतिशत की विकास दर रही है।
  • 2023-24 की दूसरी तिमाही में वर्तमान कीमतों पर नॉमिनल जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद 71.66 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 65.67 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022-23 की दूसरी तिमाही के 17.2 प्रतिशत की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों का प्रदर्शन? 

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, कृषि क्षेत्र की जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) वृद्धि सितंबर 2023 तिमाही में घटकर 1.2 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.5 प्रतिशत थी।
  • विनिर्माण क्षेत्र के जीवीए में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
  • खनन और उत्खनन में उत्पादन दूसरी तिमाही में बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया, जिसमें एक साल पहले 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 
  • इसके अतिरिक्त विद्युत, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं में 6.1 प्रतिशत से 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • वित्तीय, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेस के जीवीए में विस्तार इस बार 6 प्रतिशत था, जो एक साल पहले की तिमाही में 7.1 प्रतिशत से कम था।
  • मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने तीसरी तिमाही में भी आर्थिक विकास की गति में तेजी बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 
  • उल्लेखनीय है कि 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। रिजर्व बैंक ने भी विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। 

इस अवधि में विश्व की अन्य देशों की विकास दर: 

  • एक ओर जहाँ भारत की अर्थव्यवस्था लगातार वृद्धि दर्ज कर रही है वहीँ दूसरी ओर विश्व की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्था लगातार निचे गिरती जा रही है।  कुछ प्रमुख देशों के आंकड़े निम्नलिखित तालिका में देख सकते हैं: 

 

देश 

विकास दर %

जापान 

-2.1

जर्मनी 

-0.4

यूरोपीय क्षेत्र 

0.1

यूनाइटेड किंगडम 

0.6

थाईलैंड 

1.5

मलेशिया 

3.3

चीन 

4.9

संयुक्त राज्य अमेरिका

5.2

वियतनाम 

5.33

रूस 

5.5

फिलीपींस

5.9

भारत 

7.6

FAQ

Answer:- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Answer:- चालू वित्त वर्ष 2023-24 के आकड़ों के अनुसार प्रथम तिमाही की तुलना में दूसरे तिमाही की जीडीपी विकास दर में कमी दर्ज की गई है।

Answer:- विनिर्माण क्षेत्र के जीवीए में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Answer:- रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.