Home > Current Affairs > International > Indian Army Conducts TTX For ASEAN Women Peacekeepers

भारतीय सेना ने आसियान महिला शांति सैनिकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian Army Conducts TTX For ASEAN Women Peacekeepers Defence 3 min read

भारतीय सेना द्वारा 4 से 8 दिसंबर 2023 के बीच नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में दक्षिण - पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) का आयोजन किया गया।

  • यह भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करना है। 

टेबल-टॉप एक्सरसाइज: 

  • टेबलटॉप अभ्यास (टीटीएक्स) एक प्रकार की आपदा तैयारी गतिविधि है जिसमें  प्रतिभागियों को एक अनुरूपित आपदा परिदृश्य से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता   है।
  • टेबल-टॉप एक्सरसाइज, शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों का एक भाग है।
  • टेबल-टॉप एक्सरसाइज के द्वारा इस क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके): 

  • सीयूएनपीके, शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।
  • सीयूएनपीके ने इससे पहले भी 18 से 29 सितंबर 2023 तक आसियान महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम आयोजित किया था। 
  • यह टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का अनुवर्ती अभ्यास है। 
  • यह अभ्यास विश्व शांति, स्थिरता और लैंगिक समानता के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
  • यह अभ्यास, प्रतिभागियों के लिए वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को प्रतिबिंबित करते हुए शांति स्थापना परिदृश्यों पर प्रतिक्रियाओं का अनुकरण और रणनीति बनाने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है। 
  • इसमें महिलाओं की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जटिल परिचालन शांति स्थापना वातावरण और तरीकों का प्रदर्शन भी शामिल है।
  • इस अभ्यास में भारतीय संस्कृति की विशिष्टता को प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का दौरा भी शामिल है। 
  • कार्यक्रम में, विभिन्न संयुक्त राष्ट्र मिशनों में तैनात किए जा रहे 'भारत में निर्मित' उपकरणों को भी प्रदर्शित किया गया। 

FAQ

Answer:- नई दिल्ली

Answer:- भारतीय सेना

Answer:- दिसंबर 2023 में भारतीय सेना ने दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए ‘टेबल-टॉप एक्सरसाइज’ का आयोजन किया।

Answer:- लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना और शांति अभियानों में महिला सैन्यकर्मियों की क्षमताओं को बढ़ाना
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.