पाकिस्तान वर्ष 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्ष 2025 में चीन के तियानजिन में SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक हुई।
- प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2027 में अगले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय राजधानी में इसकी तैयारी शुरू करने का आग्रह किया।
-
SCO शिखर सम्मेलन 2026 में बिश्केक, किर्गिस्तान में होने वाला है। वर्ष 2025 में चीन के तियानजिन में SCO के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक हुई।
-
कज़ाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक हुई। बेलारूस SCO का 10वाँ सदस्य देश बन गया है।
- SCO के सदस्य देशों ने वर्ष 2025 घोषणापत्र में पहलगाम आतंकवादी हमले की भी कड़ी निंदा की और भारत के इस रुख से सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में "दोहरे मानदंड" अस्वीकार्य हैं।
- जून, 2001 में शंघाई में स्थापित, SCO छह संस्थापक सदस्यों से बढ़कर 10 सदस्यों, दो पर्यवेक्षकों और एशिया, यूरोप और अफ्रीका में फैले 15 संवाद भागीदारों वाले 27 देशों के परिवार में बदल गया है।
भारत ने 2023 में SCO शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की
- भारत ने वर्ष 2023 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता की और शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की, जिसके तहत SCO बाजरा खाद्य महोत्सव, SCO फिल्म महोत्सव और SCO सूरजकुंड शिल्प मेला जैसी पहलें की गईं, जिनका उद्देश्य लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना और SCO सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक व मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।
- 2022-23 के लिए वाराणसी को SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया था, जिससे SCO देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।
SCO शिखर सम्मेलन स्थापना एवं मुख्यालय:
- स्थापना: 15 जून, 2001, शंघाई, चीन में।
- चार्टर पर हस्ताक्षर: 2002 (सेंट पीटर्सबर्ग), 19 सितंबर, 2003 को लागू हुआ।
- मुख्यालय: बीजिंग, चीन।
- आरएटीएस (क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी संरचना): ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में स्थित।
- शंघाई फाइव मैकेनिज्म (चीन, रूस, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान - 1996) से विकसित, जिसका उद्देश्य सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान और क्षेत्रीय विश्वास का निर्माण करना था।
- सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और संपर्क पर विशेष ध्यान देने के साथ एक बहु-क्षेत्रीय संगठन के रूप में विस्तारित।
SCO शिखर सम्मेलन के सदस्य:
- 10 पूर्ण सदस्य: चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईरान, बेलारूस (नवीनतम)।
- 2 पर्यवेक्षक देश: अफ़ग़ानिस्तान, मंगोलिया।
- साझेदार देश – नवीनतम वर्ष 2025 में लाओस, अन्य 17।