स्वीडन के पोल वॉल्टर आर्मंड डुप्लांटिस और संयुक्त राज्य अमेरिका के कलात्मक जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को क्रमशः 2025 लॉरियस विश्व वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2025 विश्व लॉरियस खेल पुरस्कारों के विजेताओं को 21 अप्रैल 2025 को मैड्रिड, स्पेन में आयोजित एक शानदार समारोह में सम्मानित किया गया।
2000 में शुरू किया गया लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
अर्मांडा डुप्लांटिस - तीन बार पुरस्कार के लिए नामांकित स्वीडिश पोल वॉल्टर को आखिरकार इस साल यह सम्मान मिला।
उन्हे यह पुरस्कार पिछले साल के विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने दिया।
अर्मांडा डुप्लांटिस ओलंपिक में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। उन्होंने 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलंपिक में पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
सिमोन बाइल्स - संयुक्त राज्य अमेरिका की कलात्मक जिमनास्ट।
सिमोन बाइल्स के लिए यह चौथा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार था।
वह 11 ओलंपिक पदक और 30 विश्व चैम्पियनशिप पदक के साथ इतिहास में सबसे अधिक सम्मानित जिमनास्ट में से एक हैं।
स्पेन की रियल मैड्रिड को।
यह स्पेन की प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब है।
रियल मैड्रिड ने इस साल के बैलन डी’ओर की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार भी जीता है।
2025 लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।
क्रमांक |
पुरस्कार श्रेणी |
विजेता |
देश |
खेल |
1 |
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार |
आर्मंड डुप्लांटिस |
स्पेन |
पोल वॉल्ट |
2 |
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार |
सिमोन बाइल्स |
यूएसए |
कलात्मक जिमनास्टिक |
3 |
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
केली स्लेटर |
यूएसए |
सर्फ़िंग |
4 |
स्पोर्टिंग आइकन अवार्ड |
राफेल नडाल |
स्पेन |
टैनिस |
5 |
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार |
Real madrid |
Spain |
फुटबॉल क्लब |
6 |
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी पुरस्कार |
जियांग युयान |
चीन |
पैरा-तैराक |
7 |
वर्ष का ब्रेकथ्रू पुरस्कार |
लैमिन यमल |
स्पेन |
फुटबॉल |
8 |
वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड |
टॉम पिडकॉक |
यूनाइटेड किंगडम |
माउंटेन बाइक |
9 |
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी पुरस्कार |
रेबेका एंड्रेडे |
ब्राजील |
जिमनास्टिक |
10 |
स्पोर्ट फॉर गुड पुरस्कार |
किक4लाइफ |
लेसोथो |
यह संस्था लेसोथो में लड़कियों को फुटबॉल सिखाता है |
लॉरियस खेल पुरस्कार के बारे में
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की शुरुआत लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन ने 2000 में की थी।
लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड एक धर्मार्थ संस्था है जिसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।
70 से अधिक देशों के 1,000 से अधिक खेल मीडिया द्वारा डाले गए वोटों के आधार पर सात श्रेणियों - सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, टीम, ब्रेकथ्रू, वापसी, एक्शन और स्पोर्ट फॉर गुड में एथलीटों की एक संभावित सूची बनाई जाती है।
विकलांगता श्रेणी के लिए नामांकित खिलड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया जाता है।
अंतिम विजेताओं का चयन लॉरियस विश्व खेल अकादमी द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी सदस्य होते हैं।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और आइकॉनिक अवार्ड विजेताओं का चयन भी लॉरियस विश्व खेल अकादमी द्वारा किया जाता है।