सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
समिति एवं आयोग
पारस्परिक अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए मंत्रिस्तरीय पैनल का गठन किया
Add as a preferred source on Google
Updated: 25 Feb 2025
4 Min Read

भारत सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा भारतीय वस्तुओं पर प्रस्तावित पारस्परिक शुल्क के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है।
फरवरी 2025 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका के यात्रा के दौरान, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमरीकी सरकार भारतीय आयात पर पारस्परिक शुल्क लगाएगी ताकि अमरीकी व्यापार घाटे को कम किया जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश ,परस्पर लाभकारी व्यापार समझौते पर बातचीत करने पर सहमत हुए। इस बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पहली किश्त पर बातचीत इस साल सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।
दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है।
भारत सरकार द्वारा गतिठ यह अंतर-मंत्रालय समिति का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय करेगी। इस अंतर-मंत्रालय समिति में कृषि, उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी शामिल हैं।
समिति भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार संबंधों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी सिफारिश देगी, जिनमें शामिल हैं:
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में पारस्परिक शुल्क से तात्पर्य किसी देश द्वारा विदेशी वस्तुओं के आयात पर लगाए गए सीमा शुल्क से है जो विदेशी सरकार द्वारा उसके उत्पादों पर लगाए गए शुल्क के समान हो।
इसका मतलब यह है कि अगर भारत ने भारत में आयात होने वाली अमेरिकी कारों पर 6% का सीमा शुल्क लगाया है और अमेरिकियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात की जाने वाली भारतीय कारों पर 2% का सीमा शुल्क लगाया है, तो अमेरिकी इसे बराबर करने के लिए भारतीय कारों पर सीमा शुल्क को 6% तक बढ़ा देगा।
इससे अमेरिकियों के लिए भारतीय कार महंगी हो जाएगी और वे भारतीय कारें खरीदना बंद कर सकते हैं।
इससे संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है और भारत का उसके साथ व्यापार अधिशेष है।
2023-24 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 119.71 अरब डॉलर था। संयुक्त राज्य अमेरिका को भारत का निर्यात $77.51 बिलियन, आयात $42.19 बिलियन और व्यापार अधिशेष $35.31 बिलियन था।
चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक देश है।
संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग सभी देशों के साथ भारी व्यापार घाटा है।
डोनाल्ड ट्रंप व्यापार घाटे को कम करना चाहते हैं और उन्होंने अपने व्यापार घाटे को कम करने के लिए अमेरिका फर्स्ट ट्रेड पॉलिसी मेमोरेंडम बनाया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई और मैक्सिकन सामान पर 25% टैरिफ लगाया है, जो 4 मार्च 2025 से लागू होगा.
उन्होंने चीन के समान के आयात पर 10% शुल्क लगाने की धमकी दी है।
अमेरिका में मोदी: भारत और अमेरिका व्यापार को दोगुना करने और रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka