विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (वीपो) द्वारा प्रकाशित वैश्विक नवाचार सूचकांक (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स) 2023 रैंकिंग में 132 अर्थव्यवस्थाओं में से भारत का 40वां स्थान बरकरार है।
वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में पिछले कई वर्षों से भारत 81वें (2015 में) स्थान पर था जो 2023 में सुधरकर 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
भारत के रैंकिंग में लगातार सुधार का कारण:
- कोरोना महामारी से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट के दौरान भारत ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल किया (इनोवेशन) किया जिससे नवाचार रैंकिंग में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान इसी दिशा में निहित है।
- जीआईआई रैंकिंग में लगातार सुधार अपार ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्ट-अप ईको सिस्टम और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों के कारण है।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग जैसे वैज्ञानिक विभाग सहित सरकार के सभी विभागों ने राष्ट्रीय नवाचार ईको सिस्टम को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अटल इनोवेशन मिशन ने इनोवेशन इकोसिस्टम के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है।
- नीति आयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नीति-आधारित नवाचार के लिए बेहतर राष्ट्रीय प्रयास सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
- जीआईआई दुनिया भर के देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए दुनिया भर की सरकारों के लिए एक विश्वसनीय उपकरण है।
- पिछले कुछ वर्षों में, जीआईआई ने खुद को विभिन्न सरकारों के लिए एक नीति उपकरण के रूप में स्थापित किया है और उन्हें मौजूदा यथास्थिति पर विचार करने में मदद की है।
- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भी नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में सहयोग कर रहा है।
नीति आयोग द्वारा जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी:
- इस वर्ष सीआईआई और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के साथ साझेदारी में, नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा है।
- नीति आयोग के उपाध्यक्ष: सुमन बेरी
- नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: बीवीआर सुब्रमण्यम;
- डब्ल्यूआईपीओ के महानिदेशक: डैरेन टैंग;
- डब्ल्यूआईपीओ के प्रमुख: डॉ.सच्चा वुन्श-विंसेंट
- जीआईआई के सह-संपादक और अर्थशास्त्र और सांख्यिकी प्रभाग: आलोक नंदा