सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
अंतरिक्ष
भारत ने दुनिया का पहला मोबाइल द्वारा लॉन्च हाइब्रिड रॉकेट, RHUMI-I लॉन्च किया
Updated: 24 Aug 2024
3 Min Read

भारत के अंतरिक्ष प्रयास को बढ़ावा देते हुए भारत ने दुनिया का पहला मोबाइल हाइब्रिड रॉकेट, रूमी -1 (RHUMI-1) का 24 अगस्त 2024 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया । रूमी -1 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण भारत के पहले पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट के प्रक्षेपण का भी प्रतीक है। रॉकेट को चेन्नई स्थित स्टार्टअप स्पेस ज़ोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के सहयोग से विकसित किया है।
रूमी -1 की सफलता से देश में रॉकेट प्रक्षेपण की दक्षता में सुधार होने और रॉकेट प्रक्षेपण की परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे कारण देश में अंतरिक्ष अन्वेषण अधिक सुलभ हो जाएगा।
रूमी -1 रॉकेट को एक मोबाइल लॉन्चर जैसे एक विशेष ट्रक से प्रक्षेपित किया गया था और क्योंकि इस रॉकेट को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है; इसलिए, इसे पुन: प्रयोज्य रॉकेट कहा जाता है।
रूमी -1पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट को तमिलनाडु के चेन्नई के पास स्थित एक तटीय गांव थिरुविडंधई से में एक मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपित किया गया था।
रूमी -1 पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट ने तीन क्यूबसैट और 50 पिको उपग्रहों को एक उपकक्षीय प्रक्षेपवक्र में प्रक्षेपित किया। उपग्रह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर शोध के लिए डेटा एकत्र करेंगे।
इस रॉकेट ने लगभग 35 किलोमीटर ऊंचाई तक उडान भरी और यह कई प्रयोग करने के बाद कुछ ही क्षणों के भीतर पृथ्वी पर वापस लौट आया।
एक हाइब्रिड रॉकेट इंजन ठोस-ईंधन और तरल-ईंधन दोनों इंजनों की विशेषताओं को इस्तेमाल करता है।
हाइब्रिड रॉकेट इंजन प्रणोदक के रूप में ठोस ईंधन और दहन को बनाए रखने के लिए तरल या गैसीय ऑक्सीडाइज़र का उपयोग करते हैं।
ठोस ईंधन को एक बेलनाकार आकार में ढाला जाता है और रॉकेट मोटर के अंदर रखा जाता है, जबकि ऑक्सीडाइज़र को एक अलग टैंक में संग्रहित किया जाता है और दहन कक्ष में डाला जाता है। दोनों प्रणोदक निष्क्रिय हैं और केवल तभी दहन करते हैं जब ईंधन को गैसीय अवस्था में परिवर्तित किया जाता है और दहन कक्ष में ऑक्सीडाइज़र के साथ मिलाया जाता है।
रूमी -1 रॉकेट एक जेनेरिक-ईंधन-आधारित हाइब्रिड मोटर और विद्युत चालित पैराशूट डिप्लॉयर से सुसज्जित है जो ,100% आतिशबाज़ी-मुक्त और 0% TNT है।
स्पेस जोन इंडिया एक निजी एयरो-टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका लक्ष्य अंतरिक्ष उद्योग के लिए कम लागत, दीर्घकालिक समाधान विकसित करना है।
कंपनी शिक्षा और आउटरीच पर भी ध्यान केंद्रित करती है तथा वायुगतिकीय सिद्धांतों, उपग्रह, ड्रोन और रॉकेट प्रौद्योगिकी में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
मुख्यालय: चेन्नई
अध्यक्ष: के मेगालिंगम
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions


Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।