Home > Current Affairs > National > India jumps to 39 rank in WEF Travel & Tourism Development Index 2024

डबल्यूईएफ़ के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत 39वें स्थान पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India jumps to 39 rank in WEF Travel & Tourism Development Index 2024 Index 4 min read

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा हाल ही में जारी यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत को 119 देशों में से 39वां स्थान दिया गया है । संयुक्त राज्य अमेरिका को विश्व में शीर्ष स्थान दिया गया जबकि भारत दक्षिण एशिया में सर्वोच्च रैंक वाला देश था।

2024 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी एक द्विवार्षिक रिपोर्ट है। पहला सूचकांक 2022 में जारी किया गया था।

इससे पहले, डबल्यूईएफ़  2007 से द्विवार्षिक रूप से यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक  प्रकाशित करता था। यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक को यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक से बदल दिया गया था।

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक उन कारकों और नीतियों के समूह को बेंचमार्क और मापता है जो यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के सतत और लचीले विकास को सक्षम बनाता है और देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

2024 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक इंग्लैंड के सरे विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया गया था।

इस वर्ष सूचकांक में 119 देशों को शामिल किया गया है।

2024 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में शीर्ष और निचले क्रम के देश

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 17 स्तंभों और 102 व्यक्तिगत संकेतकों के आधार पर किसी देश को स्कोर प्रदान देता है। अधिकतम अंक 7 है, जबकि न्यूनतम अंक 1 है।

2024 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक के अनुसार दुनिया के शीर्ष पांच स्थान वाले देश इस प्रकार हैं:

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका -5.24 का स्कोर
  2. स्पेन-स्कोर 5.18
  3. जापान-स्कोर 5.09
  4. फ़्रांस -स्कोर 5.07
  5. ऑस्ट्रेलिया-स्कोर 5.00

 निचली रैंक वाले देश 

119. माली स्कोर - 2.78 

118. सिएरा लियोन -स्कोर 2.9

2024 सूचकांक पर भारत का समग्र स्कोर

2024 इंडेक्स में भारत का कुल स्कोर 4.25 है। भारत ने उच्च मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता (दुनिया में 18वां स्थान), प्रतिस्पर्धी हवाई परिवहन (26वां) के साथ-साथ जमीनी और बंदरगाह (25वां) बुनियादी ढांचे में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत प्राकृतिक संसाधनों में 6वें, सांस्कृतिक संसाधनों में 9वें और गैर-अवकाश संसाधनों में 9वें स्थान पर था। भारत सभी संसाधन स्तंभों में शीर्ष -10 रैंकिंग हासिल करने वाले तीन देशों में से एक है।

विश्व आर्थिक मंच 

विश्व आर्थिक मंच एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय थिंक टैंक है जिसे सार्वजनिक-निजी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 1971 में जर्मनी के क्लॉस श्वाब द्वारा स्थापित किया गया था।

डबल्यूईएफ़ के अनुसार, यह एक ऐसा मंच है जो सरकारी, गैर-सरकारी, व्यवसाय, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाता है और वैश्विक मुद्दों का सर्वमान्य  समाधान ढूंढता है। 

डबल्यूईएफ़ का मुख्यालय: कोलोनी, स्विट्जरलैंड

डबल्यूईएफ़  द्वारा जारी रिपोर्ट

एक शोध संगठन के रूप में यह कई रिपोर्टें जारी करता है। डबल्यूईएफ़  द्वारा जारी कुछ महत्वपूर्ण रिपोर्ट इस प्रकार हैं:

  • वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट,
  • वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट,
  • ऊर्जा संक्रमण सूचकांक,
  • वैश्विक यात्रा और पर्यटन रिपोर्ट,
  • वैश्विक आईटी रिपोर्ट,आईएनएसईएडी और कॉर्नेल विश्वविद्यालय के सहयोग से ।

FAQ

उत्तर: 119 में से 39 देश।

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: माली सूचकांक में यह 119वें स्थान पर था।

उत्तर : विश्व आर्थिक मंच

उत्तर: कोलोनी, स्विट्जरलैंड

उत्तर: 4.25

उत्तर: हर दो साल में।

उत्तर: सरे विश्वविद्यालय, इंग्लैंड।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.