हाल ही में भारत को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप, 2026 का मेजबान चुना गया है। यह दूसरी बार है जब भारत मेजबान बना है इससे पहले वर्ष 2009 में, विश्व चैंपियनशिप हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
- नई दिल्ली अगले साल अगस्त में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) ने पेरिस में 2025 चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान यह घोषणा की।
- वर्ष 2009 में, विश्व चैंपियनशिप हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। यह वैश्विक प्रतियोगिता आठ साल बाद एशिया में भी लौट रही है। चीन ने महाद्वीप में पिछली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसकी मेज़बानी 2018 में नानजिंग ने की थी।
2025 BWF विश्व चैंपियनशिप
- 25-31 अगस्त, 2025 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित एक बैडमिंटन टूर्नामेंट था। पेरिस ने वर्ष 2010 के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप की मेज़बानी की।
वर्ष 2026 बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप
- ओलंपिक वर्षों को छोड़कर, BWF द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली विश्व चैंपियनशिप बैडमिंटन कैलेंडर की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। यह एकल, युगल और मिश्रित युगल में विश्व चैंपियन का ताज पहनाती है और सबसे अधिक रैंकिंग अंक प्रदान करती है।
- पहली बार सन् 1977 में आयोजित, बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 1983 तक हर तीन साल में आयोजित की जाती थी और फिर वर्ष 2005 तक द्विवार्षिक आयोजन बन गई।
- भारत ने वर्ष 2011 से इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और हर संस्करण में कम से कम एक पदक जीता है। कुल मिलाकर, भारतीय शटलरों ने 15 पदक जीते हैं - एक स्वर्ण, चार रजत और 10 कांस्य।
भारत के पदक वीर
- प्रकाश पादुकोण ने सन् 1983 में कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला, जबकि पीवी सिंधु पाँच पदकों के साथ देश की सबसे सफल खिलाड़ी बनी हुई हैं, जिनमें 2019 में एक ऐतिहासिक स्वर्ण, दो रजत (2017, 2018) और दो कांस्य (2013, 2014) शामिल हैं।
- साइना नेहवाल ने 2015 में रजत और 2017 में कांस्य पदक जीता था, जबकि किदांबी श्रीकांत 2021 में भारत के एकमात्र पुरुष एकल रजत पदक विजेता हैं।
- युगल वर्ग में, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीता था, जो अब भी इस वर्ग में भारत का एकमात्र पदक है।
- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने टोक्यो 2022 और पेरिस 2025 में दो पुरुष युगल कांस्य पदक जीते हैं।
विश्व बैडमिंटन महासंघ
- विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) द्वारा बैडमिंटन के लिए विश्व शासी निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त है।
- अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (IBF), जैसा कि इसे मूल रूप से कहा जाता था, की स्थापना 5 जुलाई, 1934 को लंदन में नौ संस्थापक सदस्य संघों के साथ हुई थी। BWF की वैश्विक सदस्यता 203 सदस्य संघों की है, जो अधिकांशतः राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ हैं।
- BWF का मुख्यालय वर्ष 2005 से मलेशिया के कुआलालंपुर (KL) में है और इसके कर्मचारियों की संख्या 57 है।