सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 09 Jun 2025
2 Min Read

सतपाल भानु को सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सतपाल भानु ,एलआईसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) भी हैं।
सतपाल भानु को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की मंजूरी के बाद एलआईसी के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
सतपाल भानु सिद्धार्थ मोहंती की जगह लेंगे, जो 7 जुलाई 2025 को एलआईसी के एमडी औरसीईओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
एलआईसी में चार एमडी होते हैं और उनमे से एक को भारत सरकार के द्वारा सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाती है।
वर्तमान में सतपाल भानु सबसे वरिष्ठ एमडी हैं।
एलआईसी में अन्य एमडी - आर दोराईस्वामी और दिनेश पंत हैं ,तथा एक स्थान रिक्त है।
भारत में बीमा क्षेत्र को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा विनियमित किया जाता है।
आईआरडीएआई, बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम 1999 के तहत एक वैधानिक निकाय है।
मुख्यालय - हैदराबाद
अध्यक्ष - देबाशीष पांडा के सेवानिवृत्त होने के बादसे यह रिक्त है।
ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, 1818 में भारत में स्थापित पहली जीवन बीमा कंपनी थी। इसकी स्थापना यूरोपीय लोगों ने की थी।
भारतीयों द्वारा स्थापित पहली जीवन बीमा कंपनी बॉम्बे म्यूचुअल लाइफ एश्योरेंस सोसाइटी थी, जिसकी स्थापना 1870 में हुई थी।
1956 में, राष्ट्रपति ने भारत में संचालित सभी निजी जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया।
बाद में संसद ने जीवन बीमा निगम अधिनियम 1956 पारित किया, जिसके तहत, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का गठन किया।
सभी राष्ट्रीयकृत जीवन बीमा कंपनियों का एलआईसी में विलय कर दिया गया और इसने 1 सितंबर 1956 को परिचालन शुरू किया।
एलआईसी की टैगलाइन - योगक्षेमं वहाम्यहम (आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है)। इसे भगवद गीता से लिया गया है।
मुख्यालय और कार्यालय
एलआईसी के 113 मंडल कार्यालय, 8 क्षेत्रीय कार्यालय, 1381 उपग्रह कार्यालय और एक कॉर्पोरेट कार्यालय हैं
कॉर्पोरेट कार्यालय/मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Selection Offer-Last Few Hours!!!
15% Extra OFF + Free Study Material Course Validity Till Exam. Limited Time Only!