सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
जिम्बाब्वे की क्रिस्टी कोवेंट्री आईओसी की 10वीं अध्यक्ष चुनी गईं
Updated: 21 Mar 2025
3 Min Read

जिम्बाब्वे की 41 वर्षीय क्रिस्टी कोवेंट्री को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का 10वां अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स के वर्तमान अध्यक्ष लॉर्ड सेबेस्टियन सहित छह अन्य उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हराया।
क्रिस्टी कोवेंट्री 23 जून 2025,जो ओलंपिक दिवस भी है,वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक का स्थान लेंगी।
वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक 23 जून 2025 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद आईओसी सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे देंगे और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आजीवन मानद अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
क्रिस्टी कोवेंट्री आईओसी की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली महिला और अफ्रीकी हैं।
आईओसी के नए अध्यक्ष का चुनाव 20 मार्च 2025 को ग्रीस के कोस्टा नवारिनो में आयोजित 144वें आईओसी सत्र के दौरान हुआ जिसमे आईओसी सदस्यों को मतदान करने का अधिकार था।
क्रिस्टी कोवेंट्री को डाले गए कुल 97 मतों में से कुल 49 मत मिले जो बहुमत से ज़्यादा था और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
किर्स्टी कोवेंट्री एक पूर्व तैराक हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है।
पांच बार की ओलंपियन, किर्स्टी ने ओलंपिक में सात पदक - दो स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य-जीते हैं। उन्होंने 2004 एथेंस और 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
उन्होंने राष्ट्रमंडल और अफ्रीकी खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते हैं।
प्रशासनिक
किर्स्टी कोवेंट्री वर्तमान में जिम्बाब्वे की खेल, कला और मनोरंजन मंत्री हैं और वह 2018 से इस पद पर हैं।
वे 2017 से 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय सर्फिंग महासंघ के उपाध्यक्ष थीं ।
उन्हें 2013 में आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य के होने के कारण आईओसी सदस्य के रूप में चुना गया था।
उन्हें 2018 में आईओसी एथलीट आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 में पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
फ्रांस के पियरे डी कुबर्टिन को आधुनिक ओलंपिक का जनक माना जाता है।
आईओसी ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन करता है।
बाद में आईओसी का मुख्यालय पेरिस से स्विट्जरलैंड के लुसाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
आईओसी के अध्यक्ष का चुनाव आईओसी के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
आईओसी के सदस्यों का चुनाव आईओसी द्वारा किया जाता है और वे अपने-अपने देशों में आईओसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वर्तमान में भारत की नीता अंबानी आईओसी की सदस्य हैं।
आईओसी के अध्यक्षों की सूची निम्नलिखित है।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s Class PDF