हॉकी इंडिया ने 31 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में छठे हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023 की घोषणा की। सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को क्रमशः वर्ष की महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया। हॉकी इंडिया ने भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए 2014 में वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कार शुरू किया था।
पंजाब के हार्दिक सिंह, जो वर्तमान में भारतीय हॉकी पुरुष टीम के उप-कप्तान हैं, टोक्यो ओलंपिक 2023 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम और 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली हांग्जो एशियाई टीम का हिस्सा थे।
स्टार अवॉर्ड्स 2023 में एफ़आईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के विजेता हार्दिक सिंह को हॉकी इंडिया के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
झारखंड की सलीमा टेटे उस भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं जिसने 2023 हांग्जो एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2023 में एशियन हॉकी फेडरेशन के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
भारतीय हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। वह 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कुआलालंपुर में आयोजित 1975 विश्व कप के फाइनल में निर्णायक गोल किया, जिससे भारत को स्वर्ण पदक मिला।
हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 के विजेता को 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्रदान की गई ।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार - पीआर श्रीजेश, उन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार- हरमनप्रीत सिंह, उन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार- हार्दिक सिंह, उन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष के फॉरवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार- अभिषेक, उन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष की आगामी(अपकमिंग) खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार (महिला - 21 वर्ष से कम) - दीपिका सोरेंग, उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष के आगामी खिलाड़ी (पुरुष - 21 वर्ष से कम) के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार - अरजीत सिंह हुंदल, उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार- सलीमा टेटे, उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार- हार्दिक सिंह, उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
हॉकी इंडिया बेस्ट मेंबर यूनिट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023-हॉकी हरियाणा, उसे पुरस्कार राशि के रूप में 2.5 लाख रुपये और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष 2023 के अंपायर/ मैनेजर के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार- जी हर्ष वर्धन, उन्हें 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
वर्ष 2023 के तकनीकी अधिकारी के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार- सोनिया बाथला,उन्हें 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2023- सेल हॉकी अकादमी, राउरकेला, उसे 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक ट्रॉफी मिली।
अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार 2023 - डॉ. विभु कल्याण नायक, जिन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी मिली।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष: दिलीप टिर्की