प्रति वर्ष 20 फरवरी को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर लोगों को सामाजिक न्याय उपलब्ध कराना है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा बनाया गया विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि अभी भी कई चीजें हैं जो लाखों लोगों को निष्पक्ष जीवन जीने से रोक रही हैं।