Home > Current Affairs > National > Indore tops in the India Smart Cities Awards Contest (ISAC)

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) में इंदौर शीर्ष पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indore tops in the India Smart Cities Awards Contest (ISAC) Award and Honour 5 min read

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 25 अगस्त 2023 को वर्ष 2022 के लिए भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें इंदौर शहर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2022 के विजेताओं के विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं की घोषणा की है। 

  • इन विजेताओं को पुरस्कार 27 सितंबर 2023 को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2022 के विजेताओं में प्रमुख हैं:

सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार:

  • इन पुरस्कारों की घोषणा में देश के 100 स्मार्ट शहरों इंदौर को सर्वश्रेष्ठ “राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार” प्राप्त हुआ। 
    • जबकि गुजरात के सूरत को दूसरा और आगरा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार:

  • मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ ‘राज्य पुरस्कार’ प्राप्त किया है जबकि तमिलनाडु ने इस क्रम में दूसरा स्थान हासिल किया। 
    • राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीँ केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 25 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार 2022 के विजेताओं के विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं की घोषणा की है।

स्मार्ट सिटी मिशन (एससीएम):

  • 25 जून 2015 को लॉन्च किए गए स्मार्ट सिटी मिशन (एससीएम) का उद्देश्य 'स्मार्ट सॉल्यूशन्स' के माध्यम से अपने नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण और सम्मानित जीवन की गुणवत्ता प्रदान करना है।
  • यह एक परिवर्तनकारी मिशन है जिसका उद्देश्य देश में शहरी विकास की प्रथा में आदर्श बदलाव लाना है।
  • एससीएम के तहत कुल प्रस्तावित परियोजनाओं में से, ₹1,10,635 करोड़ की 6,041 (76प्रतिशत) परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और ₹60,095 करोड़ की शेष 1,894 परियोजनाएं 30 जून 2024 तक पूरी हो जाएंगी।
  • मिशन में प्राप्त किया गया सबसे उल्लेखनीय कीर्तिमान इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) है जो सभी 100 स्मार्ट शहरों में चल रहा है। ये आईसीसीसी शहरी प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए, शहर के संचालन के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।
  • अपराध पर नज़र रखने, नागरिकों की सुरक्षा, परिवहन प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट, जल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन आदि विभिन्न क्षेत्रों में शहरी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • 100 स्मार्ट शहरों ने मोबिलिटी, ऊर्जा, जल, स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वाइब्रेंट सार्वजनिक स्थान, सामाजिक बुनियादी ढांचे और स्मार्ट प्रशासन आदि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू की हैं।
  • इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) का आयोजन भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत किया जाता है।
  • इस मिशन के तहत आरंभ की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जहां अनुकरणीय प्रदर्शन को पुरस्कृत करने, अपने समकक्ष से सीखने को सक्षम करने और सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करने के लिए अग्रणी शहर रणनीतियों, परियोजनाओं और विचारों को मान्यता दी जाती है।
  • आईएसएसी उन शहरों, परियोजनाओं और नवीन विचारों को मान्यता देता है और पुरस्कृत करता है जो 100 स्मार्ट शहरों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ रही है।
  • पूर्व में, आईएसएसी ने 2018, 2019 और 2020 में तीन संस्करण लाए हैं। आईएसएसी का चौथा संस्करण अप्रैल 2022 में सूरत में 'स्मार्ट सिटीज़-स्मार्ट शहरीकरण' कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। 

FAQ

Ans. - इंदौर

Ans. - मध्य प्रदेश

Ans. - चंडीगढ़

Ans. - केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्राल
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.