25 जून 2024 को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि राज्य के मंत्रियों को मंत्री के रूप में प्राप्त होने वाले वेतन और भत्ते पर आयकर का भुगतान,मंत्री खुद अपनी जेब से करेंगे। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में पेश किये गये इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गयी।
1972 में, मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि मंत्रियों के वेतन और भत्तों पर आयकर अधिनियम 1961 के तहत देय कर का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, और व्यक्तिगत मंत्रियों पर कोई बोझ नहीं होगा।
राज्य सरकार ने यह फैसला आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत लिया था। इस तरह 52 साल बाद राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव किया है।
राज्य सरकार ने उन राज्य के छात्रों को छात्रवृत्ति देने का भी निर्णय लिया है जो राज्यों के बाहर सैनिक स्कूल में दाखिला लेते हैं।
अब तक, यह छात्रवृत्ति सिर्फ राज्य में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले राज्य के छात्रों के लिए थी।
मध्य प्रदेश में केवल एक सैनिक स्कूल रीवा में है।
वर्तमान नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और अगले सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं।
वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद 30 जून 2024 को लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख बनेंगे।
मध्य प्रदेश का गठन 28 मई 1948 को मध्य भारत के रूप में हुआ था और 1 नवंबर 1956 को इसका वर्तमान नाम अपनाया गया।
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राजस्थान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
वर्तमान राज्यपाल : मंगूभाई पटेल
राजधानी: भोपाल
राज्य भाषा: हिंदी
राज्य नृत्य: राई
राज्य पशु: दलदली हिरण
राज्य पक्षी: दूधराज
राज्य मछली: महाशीर
राज्य पुष्प: लिली
राज्य वृक्ष: बरगद
राज्य नदी:नर्मदा
राज्य खेल: मलखम्ब