सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अनुसार, इसके चार अधिकारियों ने 16 से 23 जून 2024 तक फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में रिकॉर्ड 32 पदक जीते हैं। वार्षिक विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल जो मेडगेम्स के नाम से भी लोकप्रिय हैं ,दुनिया भर के चिकित्सा और स्वास्थ्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है। पहला मेडगेम्स 1978 में कान्स, फ्रांस में आयोजित किया गया था।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक, मेजर अनीश जॉर्ज, कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन डेनिया जेम्स ने सेंट-ट्रोपेज़, मेडगेम्स में भारत के लिए कुल रिकॉर्ड 32 पदक -19 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीते।
लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक ने 35 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, क्रॉस कंट्री और 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता।
मेजर अनीश जॉर्ज ने 35 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग में चार स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, भाला फेंक , शॉट पुट, चक्का फेंक, हथौड़ा फेंक और पावरलिफ्टिंग में पदक जीता।
कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन ने 35 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में छह स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, हथौड़ा फेंक और 4x100 मीटर रिले में पदक जीते।
कैप्टन डेनिया जेम्स ने 35 वर्ष से कम महिला वर्ग में चार स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 4x100 मीटर रिले, भाला फेंक , चक्का फेंक , गोला फेंक, बैडमिंटन एकल, बैडमिंटन युगल और पावरलिफ्टिंग में पदक जीते। ।
भारत सरकार ने 'सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और अनुसंधान एकीकरण' पर डॉ बी सी रॉय समिति की सिफारिश पर रक्षा बलों के तीन अंगों - सेना, नौसेना और वायु सेना की चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत किया और 1948 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा का निर्माण किया।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधीन है।
महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल (सेना)/वाइस एडमिरल (भारतीय नौसेना)/एयर मार्शल (भारतीय वायु सेना) रैंक के अधिकारी कर सकते हैं।
महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएँ रक्षा बलों से संबंधित सभी चिकित्सा नीति मामलों के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री के प्रति उत्तरदायी हैं।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह