Home > Current Affairs > International > Five Indians including Zakir Hussain get ‘Grammy Award 2024’

जाकिर हुसैन सहित पाँच भारतीयों को ‘ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024’

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Five Indians including Zakir Hussain get ‘Grammy Award 2024’ Award and Honour 7 min read

संगीत के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित ‘ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024’ मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन तथा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया सहित पाँच भारतीय संगीतकारों ने पुरस्कार जीते। जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते जबकि राकेश चौरसिया ने दो ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किए। 

ग्रैमी अवाॅर्ड समारोह 2024: 

  • 4 फरवरी 2024 की रात आयोजित 66वें ग्रैमी अवाॅर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में किया  गया। 

‘ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024’ जीतने वाले पाँच भारतीय संगीतकार: 

  • भारतीय संगीतकारों के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता हैं। पाँच भारतीय संगीतकार हैं: 
    • तबला वादक जाकिर हुसैन
    • बांसुरी वादक राकेश चौरसिया 
    • गायक शंकर महादेवन
    • वायलिन वादक गणेश राजगोपालन
    • तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम 

बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड:

  • ‘शक्ति’ को ‘दिस मोमेंट’ के लिए 2024 का बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड दिया गया। इस एल्बम में चार भारतीयों के साथ-साथ इसके संस्थापक सदस्य प्रसिद्ध ब्रिटिश गिटारवादक जान मैकलाॅघलिन भी शामिल हैं।
  • ‘शक्ति’ का 45 से अधिक वर्षों में पहला स्टूडियो एल्बम ‘दिस मूमेंट’ जून 2023 में रिलीज किया गया था। 

जाकिर हुसैन को ‘पश्तो’ और ‘एज वी स्पीक’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स: 

  • हुसैन को शक्ति के अलावा ‘पश्तो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति और ‘एज वी स्पीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ समसामयिक वाद्य एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार भी मिला। 
  • सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति की श्रेणी में आठ नामांकन थे जिसमें फालू का गीत ‘अबन्डंस इन मिलेट्स’ शामिल था। इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई दिए हैं। 
  • अमेरिका में स्थित रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स में हुसैन की यह पहली जीत नहीं हैं। हुसैन ने पूर्व में भी विभिन्न श्रेणियों और एकल वर्ग में ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

राकेश चौरसिया को ‘पश्तो’ और ‘एज वी स्पीक’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स:

  • महान बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे राकेश चौरसिया ने अमेरिका के बेंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी बास वादक एडगर मेयेर के साथ ‘पश्तो’ और ‘एज वी स्पीक’ के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीते।
  • महादेवन, राजगोपालन और सेल्वागणेश पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आए जबकि मैकलॉघलिन समारोह में शामिल नहीं हुए थे। महादेवन ने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी संगीता को दिया। 
  • शंकर महादेवन और सेल्वागणेश ने अपने संगीत के क्षेत्र में पहला ग्रैमी अवार्ड प्राप्त किया  हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के लिखे एक गीत को ग्रैमी अवॉर्ड्स:  

  • ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में ग्लोबल सॉन्ग कैटेगरी में पीएम नरेंद्र मोदी के लिखे एक गीत 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को भी जगह मिली है। 
  • इसे पीएम मोदी ने सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह के साथ इस गाने को लिखा है। 

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के प्रमुख विजेता:  

  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर
    • विनर- फ्लावर्स (माइली साइरस)
  • एल्बम ऑफ द ईयर
    • विनर- मिडनाइट (टेलर स्विफ्ट)
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर
    • विनर- व्हाट वाज आई मेड फॉर?- बिली इलिश ओ'कोनेल और फिनीस ओ'कोनेल, गीतकार (बिली इलिश)
  • बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
    • विनर- विक्टोरिया मोनेट
  • प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)
    • विनर- जैक एंटोनॉफ
  • बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस
    • विनर- माइली साइरस (फ्लॉवर्स)
  • सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर (नॉन क्लासिकल)
    • विनर- थेरॉन थॉमस
  • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम
    • विनर- मिडनाइट्स (टेलर स्विफ्ट)
  • बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक एल्बम
    • विनर- एक्चु्अल लाइफ 3 (फ्रेड अगैन)
  • बेस्ट रॉक एल्बम
    • विनर- दिस इज वाय (परमोर)
  • बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम
    • विनर- द रिकॉर्ड (बॉयजीनियस)
  • बेस्ट रैप सॉन्ग
    • विनर- साइंटिस्ट एंड इंजीनियर्स (किलर माइक)
  • बेस्ट अल्टरनेटिव जैज एल्बम
    • विनर- ओम्निकोर्ड रियल बुक (मेशेल नेडेगेओसेलो)
  • बेस्ट कंट्री एल्बम
    • विनर- बेल बॉटम कंट्री (लैनी विल्सन)
  • बेस्ट अमेरिकन एल्बम
    • विनर- वेदरवेन्स (जेसन इसबेल और 400 यूनिट)
  • सर्वश्रेष्ठ म्यूज़िका मेक्सिकाना एल्बम (इनक्ल्यूडिंग तेजानो)
    • विनर- जेनेसिस (पेसो प्लुमा)
  • बेस्ट अफ्रीकन म्यूजिक परफॉर्मेंस
    • विनर- वाटर (टायला)
  • बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया 
    • विनर- ओपेनहाइमर (लुडविग गोरान्सन)
  • बेस्ट ग्लोब म्यूजिक परफॉर्मेंस
    • विनर- पश्तो (बेला फ्लेक, एजर मेयर, जाकिर हुसैन फीचरिंग राकेश चौरसिया)
  • बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम
    • विनर- करोल जी (माओना सेरा बोनिटो)
  • बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग
    • विनर- SZA (स्नूज)
  • बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम
    • विनर- दिस मोमेंट (शक्ति- जॉन मैकलॉघलिन, उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी सेल्वगनेश, गणेश राजगोपालन)
  • डॉ. ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवाॅर्ड
    • विनर- जय जी
  • बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग
    • विनर- पदम पदम (काइली मिनॉग)
  • बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रूमेंटल एल्बम
    • विनर- एज वी स्पीक (बेला फ्लेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर फीचरिंग राकेश चौरसिया)
  • बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया
    • विनर- व्हाट वाज आई मेड फॉर (बिली इलिश)
  • बेस्ट म्यूजिक फिल्म 
    • विनर- मूनेज डेड्रीम (डेविड बॉवी)
  • बेस्ट ट्रे़डिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस
    • विनर- गुड मॉर्निंग (पीजे मोर्टन फीचरिंग सुसान कैरोल)
  • बेस्ट प्रोग्रेसिव आर एंड बी एल्बम
    • विनर- एसओएस (SZA)
  • बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस
    • विनर- आईसीयू (कोको जोन्स)
  • बेस्ट रॉक सॉन्ग
    • विनर- नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ (बाय जीनियस)
  • बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस
    • विनर- 72 सीजंस (मेटालिका) 
  • बेस्ट म्यूजिक वीडियो
    • विनर- आई एम ऑनली स्लीपिंग (द बीटलेस)

FAQ

उत्तर :- पाँच

उत्तर :- तबला वादक जाकिर हुसैन

उत्तर :- बांसुरी वादक राकेश चौरसिया

उत्तर :- ‘शक्ति’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड

उत्तर :- ‘शक्ति’ को ‘दिस मोमेंट’ के लिए 2024 का बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम अवॉर्ड दिया गया।

उत्तर :- जाकिर हुसैन को ‘पश्तो’ सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति के लिए ग्रैमी अवाॅर्ड 2024 मिला।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.