UP SUPER TET-JUNIOR (SANSKRIT)
UP SUPER TET-JUNIOR (SANSKRIT)
एक परिचय:-
UP SUPER TET-JUNIOR (SANSKRIT) वस्तुनिष्ठ प्रकृति की लिखित परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा पहली बार आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है तथा नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी नहीं है।
आपकी UP SUPER TET-JUNIOR (SANSKRIT) परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत तथा धारदार बनाने के लिए उत्कर्ष द्वारा उत्कर्ष एप में परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम तथा साथ ही परीक्षा पैटर्न पर आधारित नि:शुल्क पाँच मॉडल पेपर्स वीडियो व्याख्या सहित उपलब्ध करवाए जा रहे है ।
हमारा प्रयास मॉडल पेपर के प्रश्नों के माध्यम से आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाना है, यह मॉडल पेपर्स परीक्षा के स्तर तथा कठिनाई को समझने में आपको सहयोग प्रदान करेंगे ।
नोट:- चूंकि हम यह जानते है कि उपर्युक्त परीक्षा का आयोजन पहली बार किया जाना प्रस्तावित है इसलिए विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों का समावेश किया जाना संभव नहीं है अत: विगत वर्षों के प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे।
पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न:-
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम तथा परीक्षा पैटर्न को समझना अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि आपको परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम तथा परीक्षा पैटर्न जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए भटकना न पड़े।
सूचनाएँ एवं वेब लिंक्स:-
उत्कर्ष एप आपको अपनी एप लाइब्रेरी में Youtube या किसी अन्य वेबसाइट से किसी भी ऐसे वेब लिंक्स को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, जो आपकी तैयारी के लिए प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाकर आप UP SUPER TET-JUNIOR (SANSKRIT) परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, वीडियोज और लिंक्स एक ही स्थान पर एकत्र कर सकते हैं।
उत्तर कु़ँजी के साथ पिछले वर्षों के पेपर
उत्कर्ष एप पिछले वर्षों का प्रश्न पत्र भी उत्तर कुँजी के साथ उपलब्ध करवा रहा है जिससे आपकी परीक्षा तैयारी से जुड़ी रणनीति बनाने में आपको मदद मिले ।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य बातें –
(a) यह कोर्स उत्कर्ष एप से आपको Add to Library करने के बाद My Library के अंदर फ्री कोर्स सेक्शन में उपलब्ध होगा।
(b) उत्कर्ष एप Android and IOS दोनों में उपलब्ध है, परन्तु IOS users को कोर्स Android App द्वारा ही खरीदना होगा तथा उसके बाद अपने मोबाईल नम्बर व पासवर्ड डालकर iPhone में भी कोर्स का एक्सेस कर सकेंगे।
(c) इस कोर्स का एक्सेस आप उत्कर्ष के मोबाईल एप तथा स्मार्ट टेलीविज़न पर मिररिंग करके कर सकते हैं।
(d) https://online.utkarsh.com वेबसाइट पर Login करके आप वीडियोलेक्चर्स के अलावा कोर्स एक्सेस कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से वीडियोलेक्चर्स एक्सेस करने की सुविधा अभी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
(e) अध्ययन सामाग्री के प्रिंट नहीं निकाले जा सकेंगे।
कोर्स से जुड़ी कुछ अन्य तकनीकी विशेषताएँ:-
(a) वीडियो की गुणवत्ता (Quality) व गति (Speed) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार वीडियो की गुणवत्ता व गति में परिवर्तन कर सकते हैं।
(b) नाइट मोड रीडिंग फैसिलिटी – विद्यार्थियों को रात में भी एप पर पढ़ाई करने में कोई कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एप पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
(c) फॉन्ट साइज़ (Font Size) में परिवर्तन – विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अध्ययन–सामग्री के फॉन्ट साइज़ को घटा-बढ़ा सकते हैं।
चेतावनी :- उत्कर्ष एप में उपलब्ध वीडियो और अन्य अध्ययन सामग्री उत्कर्ष क्लासेस की स्वामित्व और कॉपीराइट सामग्री हैं। इनके पुन: उत्पादन, रिकॉर्ड, नकल या इन्हें सार्वजनिक मंचों पर प्रदर्शित करना उत्कर्ष संस्थान के कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन होगा तथा ऐसा करने पर उत्कर्ष क्लासेस द्वारा आपके विरुद्ध भारतीय कॉपीराइट दंड संहिता के तहत् FIR सहित कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उत्कर्ष एप में उपलब्ध अन्य अध्ययन सामग्री केवल आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए है।