Home > Current Affairs > International > World Consumer Rights Day 2024: Date, theme, history and significance

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024: तिथि, विषय, इतिहास और महत्व

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
World Consumer Rights Day 2024: Date, theme, history and significance Important Day 3 min read

प्रति वर्ष 15 मार्च को उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन उपभोक्ताओं के अधिकारों को समझाने, संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट अवसर है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का उद्देश्य: 

  • इसका उद्देश्य, उपभोक्ताओं की जरूरतों और अधिकारों के बारे में स्थायी समस्याओं पर प्रकाश डालना है। 
  • यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। यह दिवस उपभोक्ता अधिकारों, लाभों और संभावनाओं के मूल्य और समझ पर जोर देता है। इसके अलावा, यह दिन उपभोक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय और बाजार के दुरुपयोग के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 की थीम: 

  • इस विशेष अवसर को प्रति वर्ष अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 का विषय 'उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई’ है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास: 

  • विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की शुरुआत 15 मार्च, 1962 से मानी जाती है। क्योंकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिकी कांग्रेस में एक ऐतिहासिक भाषण में उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दों को संबोधित किया था। 
  • यह पहली बार था जब किसी वैश्विक नेता ने वैश्विक मंच पर उपभोक्ता अधिकारों के महत्व को औपचारिक रूप से स्वीकार किया हो। 
  • 15 मार्च, 1983 को अपनी आधिकारिक शुरुआत के बाद से, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता और समर्थन दिया गया है। इससे उपभोक्ता संरक्षण के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित हुआ है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का महत्व:

  • हम सभी अपने दैनिक जीवन में उपभोक्ता ही हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। यह उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है। 
  • यह उपभोक्ताओं को बाजार के दुरुपयोग और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर देता है। 
  • यह हमारे उपभोक्ता अधिकारों को समझने और उन्हें हमारे दैनिक जीवन में कैसे लागू किया जाए, इसमें मदद करता है। 
  • इस अवसर पर दुनिया भर से लोग उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों का समर्थन करते हैं। अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं से उनकी सुरक्षा और उन्हें कायम रखने की मांग करते हैं।
  • यह उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के बारे में शिक्षित करने और शिकायतों के समाधान के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उपभोक्ताओं के अधिकार: 

  • संरक्षित होने का अधिकार
  • सूचित होने का अधिकार
  • उपभोक्ता निवारण का अधिकार
  • वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच का अधिकार

FAQ

Answer: 15 मार्च

Answer: 'उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई’

Answer: 1983
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.