सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एसकेएम ने हाल ही में संपन्न राज्य विधान सभा चुनाव में सिक्किम विधान सभा की 32 में से 31 सीटें जीतकर वापस सत्ता में आ गई थी।
10 जून 2024 को गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने प्रेम सिंह तमांग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री सहित बारह मंत्रियों ने भी शपथ ली। संविधान के अनुसार, सिक्किम मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या बारह होती है।
इससे पहले, विधान सभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 2 जून 2024 को प्रेम सिंह तमांग को एसकेएम विधायक दल का नेता चुना गया था।
11वीं सिक्किम विधानसभा के गठन के लिए चुनाव 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ हुआ था।
एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 और एकमात्र लोकसभा सीट जीती।
प्रेम सिंह तमांग ने रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग दोनों विधान सभा क्षेत्रों से जीत हासिल की।
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बनने वाले छठे व्यक्ति हैं।
सिक्किम जो की एक बौद्ध साम्राज्य था , पर 1642 से 1975 तक नामग्याल चोग्याल राजवंश का शासन था। 1835 में, अंग्रेजों ने सिक्किम को हरा दिया और इसे अपना संरक्षित राज्य बना लिया।
भारत के स्वतंत्र होने के बाद, 1950 में दोनों देशों के बीच एक भारत-सिक्किम संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत भारत ,सिक्किम की सुरक्षा और रक्षा के लिए जिम्मेदार था।
35वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1974 द्वारा सिक्किम को 1974 में भारत का एक सहयोगी राज्य बनाया गया था।
1975 में सिक्किम में एक विशेष जनमत संग्रह हुआ और लगभग 97 प्रतिशत आबादी ने भारत में इसके विलय को मंजूरी दे दी।
36वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1975 पारित किया गया, जिसने 35वें संशोधन को निरस्त कर दिया और सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बना दिया।
राज्य पशु: लाल पांडा
राज्य पक्षी: रक्त तीतर
राज्य पुष्प: डेंड्रोबियम नोबेल (नोबाइल आर्किड)
राज्य वृक्ष: रोडोडेंड्रोन निवेउम
जनसंख्या का घनत्व:86 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
साक्षरता दर: 81.4%
सिक्किम में बौद्ध सागा दावा उत्सव के बारे में पढ़ें |