Home > Current Affairs > International > Joint military ‘Exercise Lamitiye-2024’ between India and Seychelles

भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास लमितिये-2024’

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Joint military ‘Exercise Lamitiye-2024’ between India and Seychelles Defence 3 min read

भारतीय सेना की टुकड़ी सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लमितिये-2024’ में भाग लेने के लिए 17 मार्च 2024 को सेशेल्स के लिए रवाना हुई। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के मध्य 10वाँ युद्धाभ्यास है। 

अभ्यास ‘लमितिये-2024’ का शुभारंभ: 

  • यह 'लमितिये' संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा।
  • क्रियोल भाषा में 'लमितिये' का अर्थ है 'मित्रता'। 
  • वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है। इस क्रम में इस वर्ष इसका 10वाँ संयुक्त युद्धाभ्यास है।

अभ्यास ‘लमितिये-2024’ की विशेषता: 

  • इस अभ्यास में भारत की ओर से ‘भारतीय गोरखा राइफल्स’ और सेशेल्स की ओर से ‘सेशेल्स रक्षा बल’ के जवान इसमें भाग ले रहे हैं। 
  • 'लमितिये युद्धाभ्यास’ एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • इस युद्धाभ्यास में दोनों रक्षा बलों के 45 सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं।

अभ्यास ‘लमितिये-2024’ का उद्देश्य: 

  • इसका उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना है। 
  • यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ावा देगा। 
  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण भी करेगा और उन्हें प्रोत्साहन देगा।

अभ्यास ‘लमितिये-2024’ का मुख्य आकर्षण: 

  • इस युद्धाभ्यास में दोनों सैन्य पक्ष आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही इस युद्धाभ्यास में दोनों पक्ष पराक्रम को दर्शाते हुए, अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को विफल करने का अभ्यास करेंगे। इसके लिए दोनों पक्ष पूर्ण रूप से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित, योजित और कार्यान्वित करेंगे।
  • 10 दिवसीय संयुक्त  सैन्य अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे। इस युद्धाभ्यास का समापन दो दिवसीय सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।

अभ्यास ‘लमितिये-2024’ से होने वाले लाभ: 

  • यह सैन्य अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ विकसित करने और संयुक्तता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा। 
  • यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सहयोग करेगा।

सेशेल्स के बारे में: 

  • राजधानी: विक्टोरिया 
  • मुद्रा: सेशेलोइस रुपया (Seychellois Rupee)
  • राष्ट्रपति: वेवेल रामकलावान (Wavel Ramkalawan)

FAQ

उत्तर : सेशेल्स

प्रश्न . 2. ‘अभ्यास लमितिये-2024’ का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर : दसवाँ

उत्तर : 2001

उत्तर : भारतीय गोरखा राइफल्स
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.