Home > Current Affairs > International > India-Nepal joint military exercise Surya Kiran XVII begins

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण XVII पिथौरागढ़ में आरंभ

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India-Nepal joint military exercise Surya Kiran XVII begins Defence 4 min read

भारत-नेपाल के मध्य नियमित रूप से आयोजित होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 17वें संस्करण का आयोजन 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 17वें संस्करण में शामिल होने के लिए 334 कर्मियों वाली नेपाल सेना की टुकड़ी भारत पहुंची।
  • यह एक वार्षिक कार्यक्रम है और दोनों देशों में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।

संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण में दोनों देशों का प्रतिनिधित्व: 

  • 354 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। जबकि नेपाली सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व तारा दल बटालियन द्वारा किया जाता है।

अभ्यास का उद्देश्य: 

  • दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सैन्य संबंध स्थापित करना।
  • आपदा प्रबंधन के तहत मानवीय सहायता प्रदान करना।
  • उग्रवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को साझा करना।
  • दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना तथा अनुभव साझा करना।
  • अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत जंगल युद्ध, पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और मानवीय सहायता और आपदा राहत में अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है। 
  • यह अभ्यास ड्रोन और काउंटर ड्रोन उपायों, चिकित्सा प्रशिक्षण, विमानन पहलुओं और पर्यावरण संरक्षण के बिंदुओं पर केंद्रित होगा। 
  • इन गतिविधियों के माध्यम से, सैनिक अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे, अपने युद्ध कौशल को निखारेंगे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने समन्वय को मजबूत करेंगे।

दोनों देशों के मध्य रक्षा संबंधों को बढ़ावा मिलेगा: 

  • यह अभ्यास भारत और नेपाल के सैनिकों को विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा; सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगा और एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं की गहरी समझ को बढ़ावा देगा।

सूर्य किरण अभ्यास: 

  • यह अभ्यास, भारत और नेपाल के बीच मौजूद दोस्ती, विश्वास, सांस्कृतिक संबंधों के मजबूत बंधन का प्रतीक है। यह व्यापक रक्षा सहयोग के प्रति दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक उत्पादक और लाभकारी जुड़ाव के लिए मंच तैयार करता है। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करना और दो मित्रवत पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना है।
  • भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 2011 में आरंभ हुआ था और तब से यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं द्वारा रक्षा सहयोग और पारस्परिकता को बढ़ावा देने के लिए किया जाता रहा है। 
  • भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 16वां संस्करण दिसंबर 2022 में नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सालझंडी, नेपाल में आयोजित किया गया था। 
  • इससे पहले 15वां संस्करण सितंबर 2021 में पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित हुआ था।

FAQ

Answer:- भारत, नेपाल के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण 2023 का आयोजन किया।

Answer:- नवंबर-दिसंबर 2023 में भारत-नेपाल के मध्य नियमित रूप से आयोजित होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 17वें संस्करण का आयोजन किया गया।

Answer:- भारत-नेपाल के मध्य नियमित रूप से होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 17वें संस्करण का आयोजन 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.