Home > Current Affairs > International > India & Moldova Sign MoU On Bilateral Trade in Agricultural Commodities

भारत और मोल्दोवा कृषि वस्तुओं में द्विपक्षीय व्यापार पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर सहमत हुए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India & Moldova Sign MoU On Bilateral Trade in Agricultural Commodities International news 2 min read

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और मोल्दोवा के उपप्रधानमंत्री एवं कृषि एवं खाद्य उद्योग मंत्री श्री व्लादिमीर बोलेया के बीच 31 जुलाई 2023 को कृषि भवन, नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सुश्री शोभा करंदलाजे ने भारत और मोल्दोवा के बीच 31 वर्षों के घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण राजनयिक संबंधों का उल्लेख किया। भारतीय मंत्री ने सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष (IYOM) के रूप में घोषित करने का भी उल्लेख किया।

 

श्री बोलेया ने भारत में वनस्पति तेलों के निर्यात और भारत से उर्वरकों और कीटनाशकों के आयात में मोल्दोवा की रुचि भी व्यक्त की।  उन्होंने 2027 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के लिए भारत को मोल्दोवा का समर्थन व्यक्त किया साथ ही वाइन और सेब के उत्पादों को भारत में निर्यात करने में अपनी रुचि व्यक्त की।

पृष्ठभूमि भारत और मोल्दोवा संबंध : 

  • भारत ने 28 दिसंबर 1991 को मोल्दोवा को स्वंतंत्र देश के रूप में मान्यता दी और 20 मार्च 1992 को राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

मोल्दोवा  गणराज्य की भौगोलिक अवस्थिति : 

  • मोल्दोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में एक भूमि से घिरा देश है, जिसकी सीमा पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन से लगती है।

मोल्दोवा गणराज्य का अवलोकन : 

  • देश का नाम - मोल्दोवा

  • राजधानी - चिसीनाउ

  • मुद्रा - मोल्दोवन लियू

  • राजभाषा - मोल्दोवन (रोमानियाई)

  • प्रधानमंत्री - डोरिन रिकियन 

Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.