ऑस्ट्रेलिया ने 15वें आईसीसी अंडर-19 एक दिवसीय विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत को हराकर ख़िताब जीत लिया है। अंडर-19 विश्व कप का यह मुकाबला 11 फरवरी 2024 को दक्षिण अफ़्रीका के विलोमूर पार्क, बेनोनी में खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया।
- इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी ह्यूज वीबजेन ने की।
फाइनल मुकाबला कुछ इस तरह रहा:
- दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ओपनर आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रफ मैकमिलन और माहली बीयर्डमैन ने 3-3 विकेट प्राप्त किए।
- इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। हरजस सिंह ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। जबकि कप्तान ह्यूज वीबजेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से राज लिम्बानी को 3 विकेट और नमन तिवारी को 2 विकेट प्राप्त हुए।
ऑस्ट्रेलियन ने चौथा अंडर-19 का खिताब जीता:
- ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार भारत को हराकर कुल चौथा टाइटल जीता है।
- इससे पहले ऑस्ट्रेलिया वर्ष 1998, 2002 और 2010 में ख़िताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया टीम 2010 में पाकिस्तान को 25 रन से हराकर चैंपियन बनी थी।
- जबकि भारतीय टीम इस ख़िताब को कुल पाँच बार जीत चुकी है। भारत ने इस मुकाबले को वर्ष 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में जीता है।
क्वेना मफ़ाका बने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट:
- तेज़ गेंदबाज क्वेना मफ़ाका का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाना मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही ।
- मफ़ाका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 21 विकेट प्राप्त किए ।
- मफ़ाका ने सौम्य पांडे, मुशीर खान, ज्वेल एंड्रयू, ह्यू वीबगेन और उदय सहारन जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।
अंडर-19 विश्व कप का सर्वाधिक फाइनल खेलने वाली टीम:
- भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में सर्वाधिक नौ बार पहुंची है। जिसमें कुल पाँच बार अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब जीती है जबकि चार बार इसे हार का सामना करना पड़ा है।
अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत के शीर्ष पाँच बल्लेबाज:
खिलाड़ी
|
मैच
|
रन
|
उदय सहारन
|
7
|
397
|
मुशीर खान
|
7
|
360
|
सचिन धास
|
7
|
303
|
आदर्श सिंह
|
7
|
238
|
अर्शिन कुलकर्णी
|
7
|
189
|
अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत के शीर्ष पाँच गेंदबाज:
खिलाड़ी
|
मैच
|
विकेट
|
सौम्य पांडेय
|
7
|
18
|
नमन तिवारी
|
6
|
12
|
राज लिंबानी
|
6
|
11
|
मुशीर खान
|
7
|
7
|
अर्शिन कुलकर्णी
|
7
|
4
|