आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन) देशों ने 19 सितंबर 2023 को दक्षिण चीन सागर के निकट ‘आसियान सॉलिडेरिटी एक्सरसाइज’ नाम से अपना प्रथम संयुक्त नौसैन्य अभ्यास आरंभ किया।
पांच दिवसीय (19 सितंबर से 23 सितंबर 2023) इस अभ्यास का आयोजन इंडोनेशिया के नातुना जलक्षेत्र में किया जा रहा है, जो दक्षिण चीन सागर के पास स्थित है।
- आसियान देशों ने यह अभ्यास ऐसे समय में आरंभ किया जब कई सदस्य देश इस क्षेत्र में बढ़ती चीनी आक्रामकता पर अधिक मजबूती से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आसियान सॉलिडेरिटी एक्सरसाइज:
- इंडोनेशियाई सैन्य प्रमुख एडमिरल युडो मार्गोनो के अनुसार, ‘आसियान सॉलिडेरिटी एक्सरसाइज’ नाम के गैर-युद्धक अभ्यास में संयुक्त समुद्री गश्ती अभियान, खोज और बचाव अभियान तथा मानवीय व आपदा राहत शामिल हैं।
अभ्यास का उद्देश्य:
- इंडोनेशिया के नातुना जलक्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय इस अभ्यास का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है।
आसियान देशों का नौसैन्य अभ्यास से चीन को संकेत:
- हालाँकि इस अभ्यास में मानवीय राहत और आपदा रोकथाम में नागरिक संगठनों को भी शामिल किया जाता रहा है।
- आसियान देशों ने पहले भी अन्य देशों के साथ नौसैन्य अभ्यास में भाग लिया है। जिसमें अमेरिका और चीन दोनों शामिल हुआ करते थे, परन्तु इस सप्ताह के अभ्यास में केवल आसियान देश ही शामिल है।
- आसियान देशों के इस कदम को रणनीतिकारों द्वारा इसे चीन के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
- चीन की ‘नाइन-डैश लाइन’, जिसका उपयोग वह दक्षिण चीन सागर के अधिकांश भाग पर अपने दावे का सीमांकन करने के लिए करता है।
- चीन के इस कदम ने उसे प्रतिद्वंद्वी दावेदारों वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और फिलीपीन के साथ तनावपूर्ण गतिरोध में उलझा दिया है।
आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन):
- आसियान की स्थापना वर्ष 1967 में आसियान घोषणापत्र (बैंकॉक घोषणा) पर संस्थापक राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षर के साथ आसियान की स्थापना हुई।
- आसियान दस देशों का समूह है जिसे दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है।
- आसियान में इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, ब्रुनेई, फिलीपींस, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया और म्यांमार शामिल हैं।
- आसियान देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र के रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण मिलन-बिंदुओं पर स्थित हैं जो आसियान को क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों के लिए एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है।
- संस्थापक राष्ट्र: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड।