Home > Current Affairs > National > Amit Shah releases book 'Assam's Braveheart Lachit Barphukan'

गृह मंत्री अमित शाह ने 'असम के ब्रेवहार्ट लाचित बरफुकन' पुस्तक का विमोचन किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Amit Shah releases book 'Assam's Braveheart Lachit Barphukan' Books and Authors 3 min read

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 20 जनवरी 2024 को ''असम के  ब्रेवहार्ट बहादुर लाचित बरफुकन'' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का विमोचन गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव अंतर्राष्ट्रीय सभागार में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा  की उपस्थिति में किया गया।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लाचित बरफुकन अकेले असम के लिए एक प्रतीक नहीं हैं, वह एक राष्ट्रीय नायक हैं। सभी भारतीयों को उनकी महानता और वीरता को जानना चाहिए। 
  • असम के बहादुर लाचित बरफुकन का लेखक: यह अरूप कुमार दत्ता द्वारा लिखित है।

24 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में अनुवादित है पुस्तक: 

  • "असम के ब्रेवहार्ट लाचित बरफुकन" पुस्तक को राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया गया है। इसे 24 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम में कार्यक्रम:  

  • केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सोनितपुर जिले के सलोनीबारी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 60वें स्थापना दिवस में भाग लिया। गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 2551 असम पुलिस कमांडो की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। 
  • केंद्रीय मंत्री शाह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पूर्व शहर में ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट के पूर्ण हो चुके हिस्से का उद्घाटन किया।

लाचित बरफुकन के बारे में: 

  • इनका जन्म 24 नवंबर, 1622 को हुआ था। लाचित बरफुकन ने वर्ष 1671 में हुए सराईघाट के युद्ध में अपनी सेना का प्रभावी नेतृत्व किया। इससे असम पर अधिकार  करने का मुगल सेना का प्रयास विफल हो गया था।
  • लाचित बरफुकन ने भारतीय नौसैनिक शक्ति को मज़बूत करने, अंतर्देशीय जल परिवहन को पुनर्जीवित करने और नौसेना की रणनीति से जुड़े बुनियादी ढाँचे के निर्माण की प्रेरणा दी।
  • वर्तमान में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को ‘लाचित बरफुकन स्वर्ण पदक’ प्रदान किया जाता है।
  • लाचित बरफुकन पदक को वर्ष 1999 में स्थापित किया गया था।
  • 25 अप्रैल, 1672 को लाचित बरफुकन का निधन हो गया।

सराईघाट के  युद्ध के बारे में:

  • सराईघाट का युद्ध (Battle of Saraighat) वर्ष 1671 में गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर लड़ा गया था। सराईघाट के  युद्ध को नदी पर होने वाली सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई के रूप में जाना जाता है। सराईघाट के  युद्ध में मुगल सेना की पराजय और अहोम सेना की जीत हुई।

अहोम साम्राज्य के बारे में:

  • संस्थापक: छोलुंग सुकफा (Chaolung Sukapha) 
  • अहोम साम्राज्य 13वीं शताब्दी से अगले छह शताब्दियों तक असम पर शासन किया था। 
  • अहोम शासकों का इस भूमि पर नियंत्रण वर्ष 1826 की यांडाबू की संधि (Treaty of Yandaboo) होने तक था।

FAQ

उत्तर:- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह

उत्तर:- अरूप कुमार दत्ता

उत्तर:- सराईघाट के युद्ध में (Battle of Saraighat)

उत्तर:- अहोम साम्राज्य

उत्तर :- छोलुंग सुकफा (Chaolung Sukapha)
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.