केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए पांच गांवों के नाम की घोषणा की। यह पुरस्कार गांवों को उनकी सांस्कृतिक विरासत के प्रचार और संरक्षण और पर्यटन के माध्यम से सतत विकास के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में गांवों को यह पुरस्कार दिए गए।
इससे पहले,इसी कार्यक्रम में ,भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ), और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ साझेदारी में, मिशन लाइफ के तहत पर्यटन क्षेत्र की ओर लक्षित एक क्षेत्रीय कार्यक्रम 'ट्रैवल फॉर लाइफ' का वैश्विक शुभारम्भ का आयोजन किया।
तीन श्रेणियों में पुरस्कार के लिए कुल 35 गांवों का चयन किया गया। स्वर्ण श्रेणी में 5 गांवों को, रजत श्रेणी में 10 गांवों को और कांस्य श्रेणी में 20 गांवों को पुरस्कृत किया गया।
क्रमांक |
गाँव |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
1 |
डावर |
जम्मू और कश्मीर |
2 |
सरमोली |
उत्तराखंड |
3 |
रेइक |
मिजोरम |
4 |
कंथलूर |
केरल |
5 |
मादला |
मध्य प्रदेश |
रजत श्रेणी के गाँव
क्रमांक |
गाँव |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
1 |
लेपाक्षी |
आंध्र प्रदेश |
2 |
शेरगांव |
Arunachal Pradesh |
3 |
सरोदा दादर |
छत्तीसगढ |
4 |
कलपेनी |
लक्षद्वीप |
5 |
हेमिस |
Ladakh |
6 |
मेनार |
राजस्थान Rajasthan |
7 |
पेम्बर्थी |
तेलंगाना |
8 |
खिजड़िया, |
Gujarat |
9 |
कौरौना |
Uttar Pradesh |
10 |
रघुराजपुर |
ओडिशा |
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय: जी किशन रेड्डी