Home > Current Affairs > National > 2nd National Lighthouse Festival held across Nation’s 75 Lighthouse

दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव, राष्ट्र के 75 प्रकाशस्तंभ में आयोजित

Utkarsh Classes Last Updated 19-10-2024
2nd National Lighthouse Festival held across Nation’s 75 Lighthouse Festival 3 min read

दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव 19 और 20 अक्टूबर 2024 को देश के 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों में मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए, 19 अक्टूबर 2024 को ओडिशा के पुरी में एक लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024आयोजित किया गया।

पहला राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव ,23 से 25 सितंबर, 2023 तक देश भर के 75 ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों में आयोजित किया गया था।

लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 का उद्घाटन किसने किया? 

लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री,शांतनु ठाकुर ने 19 अक्टूबर 2024 को किया। 

उद्घाटन सत्र के दौरान, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री, सुरेश गोपी, ओडिशा की उप मुख्यमंत्री श्रीमती प्रावती परिदा भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव का आयोजन कौन करता है? 

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय 'राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव' का आयोजन करता है।

राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है:

  • देश के 75 ऐतिहासिक प्रकाशस्तंभों को आधुनिक सुविधाओं जैसे संग्रहालय, एम्फीथिएटर, बच्चों के पार्क आदि के साथ एक पर्यटक स्थल में बदलना।
  • इन ऐतिहासिक समुद्री प्रकाशस्तंभों के संरक्षण को बढ़ावा देना।
  • स्थानीय रोजगार का सृजन करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना।

लाइटहाउस और लाइटशिप महानिदेशालय के अनुसार 9 तटीय राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में इन 75 प्रतिष्ठित लाइटहाउसों में लगभग 65 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

प्रकाशस्तंभ के बारे में 

प्रकाशस्तंभ समुद्र तट, चट्टानों या समुद्र तल पर बनी एक स्थायी संरचनाएँ हैं। प्रकाशस्तंभ की संरचना के शीर्ष पर एक बीकन होता है। बीकन एक केंद्रित प्रकाश उत्सर्जित करता है, जिसका उपयोग समुद्र के खतरनाक क्षेत्रों में आने वाले जहाजों को चेतावनी देने के लिए किया जाता है। 

कई प्रकाशस्तंभ ,फॉग हॉर्न से भी सुसज्जित होते हैं जो घने कोहरे में समुद्र के खतरनाक क्षेत्रों में गुजरने वाले जहाजों को उच्च स्वर में चेतावनी देते हैं। 

प्रकाशस्तंभों का उपयोग जहाजों को बंदरगाह के अंदर या बाहर सुरक्षित रूप से ले परिवहन में भी मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

FAQ

उत्तर: 19 अक्टूबर 2024 को पुरी, ओडिशा।

उत्तर: शांतनु ठाकुर, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री

उत्तर: केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री

उत्तर: 9 तटीय राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 75 प्रतिष्ठित प्रकाशस्तंभ।

उत्तर : सितम्बर 2023
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.