Home > Current Affairs > National > 12 Major ports handled record cargo of 855 million tonnes in 2024-25

2024-25 में 12 प्रमुख बंदरगाहों ने 855 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल ढुलाई की

Utkarsh Classes Last Updated 28-05-2025
12 Major ports handled record cargo of 855 million tonnes in 2024-25 Transport 5 min read

 देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों द्वारा 2024-25 में कुल 855 मिलियन टन माल ढुलाई किया गया, जबकि 2023-24 में यह 819 मिलियन टन था। 2023-24 की तुलना में माल ढुलाई में 4.3% की वृद्धि दर दर्ज की गई। पहली बार पारादीप बंदरगाह और दीनदयाल बंदरगाह ने किसी वित्तीय वर्ष में 150 मिलियन टन से अधिक की माल ढुलाई ढुलाई की है।

2024-25 में प्रमुख बंदरगाहों के प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएं

  • 2024-25 में 12 प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों द्वारा संयुक्त रूप से  855 मिलियन टन माल ढुलाई की गई जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3% की वृद्धि है।
  • सबसे अधिक वृद्धि दर उच्च कंटेनर प्रवाह क्षमता (10%) में दर्ज की गई, इसके बाद उर्वरक माल ढुलाई में 13% और पीओएल (पेट्रोलियम तेल और स्नेहक) कार्गो हैंडलिंग में 3% की वृद्धि दर्ज़ की गई।
  • विविध वस्तुओं में वृद्धि दर 31% रही।
  • पहली बार पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण और दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने एक वित्तीय वर्ष में 150 मिलियन टन से अधिक की माल ढुलाई की।

माल ढुलाई में प्रमुख वस्तु 

12 प्रमुख बंदरगाहों पर सामूहिक रूप से मात्रा के अनुसार,तीन प्रमुख वस्तुएं इस प्रकार हैं:

पेट्रोलियम तेल और स्नेहक (पीओएल)

  • 254.5 मिलियन टन माल ढुलाई  किया गया।
  • सभी बंदरगाहों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए मात्रा के अनुसार माल ढुलाई में योगदान - 29.8%

कंटेनर यातायात

  • 193.5 मिलियन टन माल ढुलाई किया गया।
  • सभी बंदरगाहों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए मात्रा के अनुसार माल ढुलाई में योगदान- 22.6%

कोयला

  • कुल माल ढुलाई- 186.6 मिलियन टन।
  • सभी बंदरगाहों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए मात्रा के अनुसार माल ढुलाई में योगदान- 21.8%

प्रमुख बंदरगाहों का वित्तीय प्रदर्शन

  • 12 प्रमुख बंदरगाहों द्वारा अर्जित कुल आय 2024-25 में 24,203 करोड़ रुपये थी, जबकि 2023-24 में यह 22,468 करोड़ रुपये थी।
  • 12 प्रमुख बंदरगाहों का परिचालन अधिशेष 2024-25 में 12,314 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह 11,512 करोड़ रुपये था।

भारत में प्रमुख बंदरगाह

भारत में सरकार के स्वामित्व वाले दो प्रकार के बंदरगाह हैं।

भारत सरकार के स्वामित्व वाले बंदरगाहों को प्रमुख बंदरगाह कहा जाता है और राज्य सरकार के स्वामित्व वाले बंदरगाहों को मध्यम या लघु बंदरगाह कहा जाता है।

प्रमुख बंदरगाह केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन हैं।

अंडमान और निकोबार में पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह को शुरू में 2010 में एक प्रमुख बंदरगाह का दर्जा दिया गया था, लेकिन 2017 में इसे वापस ले लिया गया था।

भारत में 12 प्रमुख बंदरगाहों हैं।

महाराष्ट्र के वधावन में 13वां प्रमुख बंदरगाह निर्माणाधीन है।

भारत के 12 प्रमुख बंदरगाहों की सूची निम्नलिखित है:

क्रम संख्या

बंदरगाह का नाम

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है

भारत के किस तट पर स्थित है 

1

चेन्नई

तमिलनाडु

पूर्वी तट

2

वी.ओ.चिदंबरम बंदरगाह

तमिलनाडु

पूर्वी तट

3

कामराजार बंदरगाह (एन्नोर बंदरगाह)

तमिलनाडु

पूर्वी तट

4

विशाखापत्तनम बंदरगाह 

आंध्र प्रदेश

पूर्वी तट

5

पारादीप पोर्ट 

ओडिशा

पूर्वी तट

6

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता

पश्चिम बंगाल

पूर्वी तट

7

कोचीन बंदरगाह

केरल

पश्चिमी तट

8

न्यू मैंगलोर बंदरगाह

कर्नाटक 

पश्चिमी तट

9

मोरमुगाओ बंदरगाह

गोवा

पश्चिमी तट

10

दीन दयाल बंदरगाह प्राधिकरण

गुजरात

पश्चिमी तट

11

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) या न्हावा शेवा बंदरगाह

महाराष्ट्र

पश्चिमी तट

12

मुंबई बंदरगाह

महाराष्ट्र

पश्चिमी तट

यह भी पढ़ें

कैबिनेट ने महाराष्ट्र के वधावन में एक ग्रीनफील्ड प्रमुख बंदरगाह को हरी झंडी दी

FAQ

उत्तर: 855 मिलियन टन। 20023-24 की तुलना में 4.3% की वृद्धि दर दर्ज़ की गई।

उत्तर: पारादीप बंदरगाह और दीनदयाल बंदरगाह

उत्तर: 12
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.